Search

चांडिल : चौका में भक्ति भाव से हुआ शांति सत्यायण एवं हवन महायज्ञ

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के चौका स्थित पुराना हरिमंदिर प्रांगण में शुक्रवार को क्षेत्र में शांति स्थापना एवं परम सिद्धि की प्राप्ति के लिए शांति सत्यायण हवन महायज्ञ भक्ति पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. इसको लेकर चौका हरिमंदिर प्रांगण से बड़ी संख्या में युवती, महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा मंदिर से जलाशय पहुंचा, जहां गंगा पूजन किया गया. इसके बाद कलश में पवित्र जल भरकर सभी श्रद्धालु पूरे गांव का भ्रमण किया. भजन-कीर्तन के साथ जयकारा लगाते हुए कलश जल यात्रा हरि मंदिर प्रांगण पहुंचा. मंदिर में रीति रिवाज के साथ कलश स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू किया गया. पूजा समाप्ति के बाद हवन हुआ. महायज्ञ का आयोजन बेनी माधव भट्टाचार्य, पंजिका ज्योतिषशास्त्री के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ. अनुष्ठान में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो, भाजपा के जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई समेत कई गणमान्य शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-police-gave-information-about-traffic-rules-to-the-students-in-the-seminar/">मनोहरपुर

: पुलिस ने सेमिनार में विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों की जानकारी

नौ कुंडों में हुआ हवन यज्ञ

चौका एवं सीमावर्ती क्षेत्र के जनकल्याण निहितार्थ पहली बार चौका की पूज्म भूमि पर शांति सत्यायन महायज्ञ का शुभ आयोजन किया गया. इसके लिए पुराना हरि मंदिर प्रांगण में नौ हवन कुंड बनाया गया था. महायज्ञ में नवग्रह पूजन, तुलसीकाय, नवकुंड हवन किया गया. वेदी शोधम के बाद चंडी पाट और इसके उपरांत 108 तुलसी दान व ग्राम्य यज्ञ वनवकुंड हवन किया गया. महायज्ञ अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए बेनीमाधव भट्टाचार्य अपने सहयोगी राम प्रसाद भट्टाचार्य के साथ चौका पहुंचें थे. महायज्ञ को लेकर चौका और आसपास के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा. इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp