Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : एनएच 33 चौका में ट्रक की चपेट में आने से शिशु मंदिर खूंटी के शिक्षक की मौत

Advertisement
Advertisement
Chandil :  चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 चौका में अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान शिशु मंदिर खूंटी के शिक्षक विरेन प्रामाणिक के रूप में हुई है. मालूम हो कि वीरेन प्रामाणिक सुबह आठ बजे के करीब चौका से खूंटी की ओर जा रहे थे. घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बिरेन प्रमाणिक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य चांडिल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-tender-for-sub-station-in-masaliya-this-month-civil-work-will-be-completed-in-6-months/">झारखंड

विधानसभा : मसलिया में सब-स्टेशन का टेंडर इसी माह, 6 माह में सिविल वर्क होगा पूरा

शिक्षकों और छात्रों में छाई मायूसी

दुर्घटना में शिक्षक की मौत के बाद चौका क्षेत्र में मातम सा छा गया है. शिशु मंदिर खूंटी के शिक्षकों और छात्रों में मायूसी छा गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना की सूचना मिलते ही नवरंग राय, सूर्या देवी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के आचार्य सुब्रत चटर्जी, प्लस टू एसएस हाई स्कूल चांडिल के प्रधान अध्यापिका मनजीत कौर अनुमंडल हॉस्पिटल चांडिल पहुंचे. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/despite-protests-from-tribals-in-jamtara-in-2018-dc-gave-the-place-of-worship-on-stone-mining-lease-canceled-irfan/">जामताड़ा

में 2018 में आदिवासियों के विरोध के बावजूद DC ने पूजा स्थल को पत्थर खनन लीज पर दे दिया, हो रद्द : इरफान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही