Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : इंटरमीडिएट में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों की कमी, जेसीएम ने प्राचार्य को घेरा

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के एकमात्र अंगीभूत कॉलेज सिंहभूम कॉलेज चांडिल में इंटरमीडिएट विभाग में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों की भारी कमी है. कॉलेज में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों की कमी रहने से विद्यार्थियों को कई प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. फिलहाल सिंहभूम कॉलेज के इंटरमीडिएट विभाग में दाखिला चल रहा है. कॉलेज में शिक्षकेतर कर्मी नहीं रहने के कारण विद्यार्थियों का दाखिला नहीं हो पा रहा है. ऐसे में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यार्थी कॉलेज आकर बेरंग वापस लौट रहे हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-ganja-worth-40-lakhs-recovered-from-the-car-near-jamkundiya-village-of-chotanagara-the-smugglers-fled-the-car/">किरीबुरू

: छोटानागरा में जामकुंडिया गांव के पास कार से 40 लाख का गांजा बरामद, कार छोड़ भागे तस्कर

शिक्षकों की कमी से बगैर बढ़ाई के लौट रहे हैं बच्चे

विद्यार्थियों को हो रही परेशानी को देखते हुए झारखंड छात्र मोर्चा ने सोमवार को कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया. प्राचार्य कक्ष में घेराव के दौरान जेसीएम जिलाध्यक्ष सुदामा हेंब्रम ने कहा कि अगर तीन दिनों के अंदर प्राचार्य इंटरमीडिएट में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों की कमी को दूर नहीं करते हैं तो जेसीएम कॉलेज में तालाबंदी करने पर बाध्य होगा. उन्होंने कहा प्राचार्य दो शिक्षकों को बर्खास्त कर दिए हैं उनके स्थान पर भी नए शिक्षक को नहीं रखा गया है और ना ही दो शिक्षक पर कोई विचार ही किया जा रहा है, ऐसे में विद्यार्थियों को संबंधित विषय के शिक्षकों की कमी से पठन-पाठन पर असर हो रहा है. दूरदराज से विद्यार्थी कॉलेज आते हैं और बगैर पढ़ाई के ही वापस घर लौट जाते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही