Search

 
 
 

चांडिल : कपाली में घर पर चलाई गोली, पुलिस ने खोखा बरामद किया

 
Chandil : चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत वार्ड नंबर 21 में बुधवार की देर रात को मो. सिराजुद्दीन उर्फ गुड्डू नामक युवक के घर पर गोली चलाई गई. घर के अंदर से गोली का खोखा बरामद किया गया. घर के अंदर घर के लोग सो रहे थे. तभी घर के ऊपर एलबेस्टर से आवाज आई तो घर वालों ने जाकर देखा तो जमीन पर एक खोखा गिरा हुआ था. इसके बाद घरवाले व पड़ोसियों ने इसकी सूचना कपाली ओपी पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी सतीश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और खोखा को जब्त कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. [caption id="attachment_187046" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/KAPALI-GOLI-1-300x294.jpg"

alt="" width="300" height="294" /> बरामद खोखा.[/caption] इसे भी पढ़ें : बड़ाजामदा">https://lagatar.in/calling-eminent-people-in-barajamda-and-writing-letters-on-the-pads-of-plfi-levies-are-demanding-criminals/">बड़ाजामदा

में प्रतिष्ठित लोगों से फोन कर और पीएलएफआई के पैड पर पत्र लिख अपराधी मांग रहे लेवी
पड़ोसियों के अनुसार मो. सिराजुद्दीन उर्फ गुड्डू का परिवार कभी भी किसी के साथ किसी प्रकार का कोई लड़ाई झगड़ा नहीं किया है. गोली किस कारण से चली इसकी जांच पुलिस कर रही है. वहीं इस संबंध में वार्ड सदस्य सिकंदर ने बताया कि रात करीब 11 बजे फोन आया कि गुड्डू के घर में गोली चली है. उन्होंने उसके घर जाकर जानकारी ली और कपाली पुलिस को सूचना दी. इस संबंध में कपाली ओपी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर पुलिस पहुंच कर छानबीन की. गोली चालन की घटना की जांच की जा रही है. सिराजुद्दीन उर्फ गुड्डू के परिजन ने कहा कि उनलोगों का किसी के साथ कभी भी लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही