Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : गांवों में चौपाल लगाकर बताई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

  • ईचागढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में देवाशीष ने संजय सेठ के लिए मांगे वोट
Chandil (Dilip Kumar) : भाजपा नेता देवाशीष राय ने सोमवार को ईचागढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर जन संपर्क किया. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धि और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने देश के समग्र विकास के लिए एनडीए उम्मीदवार संजय सेठ को विजय बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौंपने की अपील किया. इसे भी पढ़ें : निशिकांत">https://lagatar.in/election-commission-reached-congress-jmm-against-nishikant-said-many-evidences-were-hidden-in-nomination-action-should-be-taken/">निशिकांत

के खिलाफ कांग्रेस-झामुमो पहुंचा चुनाव आयोग, कहा-नामांकन में कई साक्ष्य छिपाए, कार्रवाई हो
देवाशीष राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश तरक्की कर रहा है. पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है. देश के आधारभूत और बुनियादी सुविधाओं का आधुनिकीकरण किया जा रहा है. जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता देवाशीष राय ने कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार की सीमारेखा पार कर दिया है. भ्रष्टाचार को खत्म करने और राष्ट्र की तरक्की के लिए नरेंद्र मोदी ही एक मात्र विकल्प है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-encroachment-free-campaign-started-from-kachari-chowk-to-albert-ekka-chowk/">रांची

: कचहरी चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक चला अतिक्रमण मुक्त अभियान

ग्रामीणों के साथ की चर्चा

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के देवलटांड़, चितरी, पामिया, टीकर समेत अन्य कई गांवों का भाजपा नेता सह पूर्व जिप उपाध्यक्ष देवाशीष राय ने दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक कर रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह सांसद संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने का अपील किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी. मौके पर ग्रामीणों ने भी उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-due-to-chandraprakashs-work-and-modis-guarantee-people-are-inclined-towards-nda-lambodar/">बोकारो

: चंद्रप्रकाश के काम व मोदी की गारंटी से लोगों का झुकाव एनडीए की ओर- लंबोदर
देवलटांड और चितरी के ग्रामीणों ने गांव में सड़क की समस्या को प्रमुख समस्या बताया और इसके निदान की मांग की. देवलटांड के ग्रामीणों ने कहा कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा शिलान्यास किए जाने के बाद भी गांव की सड़क नहीं बनी यह दुर्भाग्य की बात है. चितरी के ग्रामीणों ने गांव तक पहुंच पथ नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को होने वाली समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : जून">https://lagatar.in/the-process-of-election-of-high-court-advocate-association-may-start-in-june/">जून

में शुरू हो सकती है हाइकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही