Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : भक्तिमय वातावरण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हुआ संपन्न

Chandil (Dilip Kumar) : सार्वजनिक सत्संग समिति, चांडिल की ओर से साधु बांध मठिया में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को मंगलवार को विराम दिया गया. ज्ञान यज्ञ के दौरान सात दिनों तक चांडिल की जनता श्रीमद भागवत कथा में लीन रहे. बीते बुधवार एक फरवरी को भव्य कलश यात्रा के बाद कलश स्थापना के साथ शुरू हुई कथा में प्रतिदिन दूर-दराज से भक्तों का हुजूम उमड़ रहा था. इस दौरान पूरा चांडिल बाजार का वातावरण भक्तिमय रहा. वहीं धार्मिक नारों से अनुष्ठान स्थल गुंजायमान रहा. अनुष्ठान में अनुपानंद महाराज श्री वृंदावन वाले व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत का कथा सुना रहे थे. वहीं, कथा के बीच होने वाले भजनों से श्रद्धालु उत्साहित होते रहे. [caption id="attachment_548348" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Chandil-Yagya-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कथा सुनते श्रद्धालु.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mukesh-mittal-proved-to-be-the-trump-card-defeating-ashok-chowdhary-by-77-votes/">जमशेदपुर

: तुरूप का पत्ता साबित हुए मुकेश मित्तल, 77 वोट से अशोक चौधरी को हराया

आठ को होगा मातृ-पितृ पूजन व भंडारा

साधु बांध मठिया परिसर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को विराम देने के साथ ही बुधवार आठ फरवरी को मंदिर परिसर में सामूहिक मातृ-पितृ पूजन किया जाएगा. सार्वजनिक सत्संग समिति, चांडिल के मुख्य संरक्षक राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार को मातृ-पितृ पूजन के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा. श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पूर्णाहुति के दौरान राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी प्रस्तुत किया गया. मौके पर कृष्ण सुदामा मिलन प्रसंग का मंचन किया गया. इसके साथ ही अनुष्ठान स्थल पर ब्रज की होली का भी आयोजन किया गया. ज्ञान यज्ञ के पूर्णाहुति के दिन अनुष्ठान स्थल पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा. इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच एक हजार एक श्रीमद् भागवत गीता का वितरण किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही