Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सिंहभूम कॉलेज का मोटर खराब, पेयजल के लिए तरस रहे विद्यार्थी

Chandil (Dilip Kumar) : सिंहभूम कॉलेज चांडिल का मोटर खराब होने के बाद पढ़ने वाले विद्यार्थी पेयजल के लिए तरस रहे हैं. पेयजल की कील्लत कॉलेज की सुदृढ व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है. विद्यार्थियों ने बताया कि कॉलेज का मोटर पिछले तीन दिनों से खराब पड़ा है. इसको लेकर विद्यार्थियों ने प्रभारी प्राचार्य से कई बार बात कर इसे दुरुस्त करवाने की मांग भी की है. शिकायत करने के तीन दिनों के बाद भी मोटर की मरम्मत नहीं होने से विद्यार्थी आक्रोशित है. इस संबंध में कालेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ज्योतिष कुमार सिंह ने कहा कि मैकेनिक को मोटर बनाने के लिए कहा गया है, जल्द ही मोटर को दुरुस्त करवा दिया जाएगा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-human-rights-day-celebrated-in-co-operative-law-college-participation-of-students/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में मना मानवाधिकार दिवस, विद्यार्थियों की रही सहभागिता

कॉलेज में चल रही परीक्षा

[caption id="attachment_552037" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/11-chandil-7_647.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कालेज में परीक्षार्थियों की भीड़[/caption] फिलहाल कोल्हान विश्वविद्यालय की स्नातक सेमेस्टर दो और चार की परीक्षा चल रही है. इसको लेकर कॉलेज में परीक्षार्थियों की भीड़ एकत्रित हो रहा है. दोनों सेमेस्टर को मिलाकर कॉलेज में करीब एक हजार विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंच रहे हैं. ऐसे समय में कॉलेज में पेयजल की कील्लत परीक्षार्थियों को परेशानी में डाल रही है. कॉलेज में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी प्रकार के संसाधन मौजूद रहने की बात कही जाती है, लेकिन जरूरत के समय सबसे जरूरी जरूरतों में एक पेयजल के लिए ही परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही