Search

 
 
 

चांडिल : रक्षाबंधन उत्सव पर राखी बांधकर बहनों ने भाईयों से रक्षा का लिया वादा

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव में बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा करने का वादा लिया. रक्षाबंधन उत्सव में मुख्य वक्ता के रूप में जमशेदपुर से पहुंची अंजू बहन ने उपस्थित लोगों को रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया. रक्षाबंधन पूरे विश्व में भाई-बहनों का सबसे पवित्र और उल्लास का त्योहार है. मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को बुराई छोड़ने का दृढ़ संकल्प कराया. मोके पर उन्होंने उपस्थित भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा करने का वादा लिया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-instructions-to-provide-quick-loans-to-the-beneficiaries-of-pm-swanidhi-and-housing-scheme/">आदित्यपुर

: पीएम स्वनिधि व आवास योजना के लाभार्थियों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश

नृत्य से समा बंधा 

[caption id="attachment_738596" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/RAKSHA-BANDHAN-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रक्षाबंधन उत्सव में शामिल महिलाएं.[/caption] रक्षाबंधन उत्सव के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आध्यात्मिक अनुष्ठानों के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया. उत्सव में चांडिल के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, राकेश वर्मा, बनू सिंह सरदार, जितेंद्र कुमार, जयप्रकाश, संजय चौधरी, उषा रुंगटा, ललिता, हरि जालान, वंदना, नंदिता चक्रवर्ती, विश्वनाथ कालिंदी के अलावा प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शिवकन्या दीदी, ममता बहन, पार्वती बहन, अंजना बहन, समेत बड़ी संख्या में भाई-बहन शामिल हुई. इस अवसर पर सभी लोगों का स्वागत करने के बाद उनका सम्मान किया गया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-water-supply-is-being-done-by-tanker-in-the-muslim-colony-of-ward-number-nine/">चाकुलिया

: वार्ड नंबर नौ की मुस्लिम बस्ती में टैंकर से हो रही है जलापूर्ति
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही