Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छह दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Chandil (Dilip Kumar) : राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा और टीकर पंचायत सचिवालय में छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्​देश्य किशोरों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था. इस दौरान जिला स्तर पर हुए प्रशिक्षण शिविर में शामिल एएनएम व प्रखंड समन्वयक ने प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी. इसके तहत सहिया की साथिया का चयन किया जाना है. जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन होगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-no-respite-from-cold-in-west-singhbhum-temperature-dropped-by-3-5-degrees/">चाईबासा

: पश्चिम सिंहभूम में ठंड से राहत नहीं, तापमान 3.5 डिग्री लुढ़का

गौरांगकोचा में शामिल हुए 40 किशोर

ईचागढ प्रखंड के गौरांगकोचा पंचायत सचिवालय में आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कुल 40 युवा शामिल हुए. शिविर में उपस्थित सभी युवाओं को प्रखंड समन्वयक सलमा मार्डी और एएनएम सुनीता कुमारी ने स्वास्थ्य विभाग के इस मिशन के बारे में जानकारी दी. उन्होंन बताया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम 7 जनवरी 2014 को शुरू किया गया था. इस कार्यक्रम के प्रमुख सिद्धांत किशोरों की भागीदारी व नेतृत्व, समानता व समावेश, लैंगिक समानता और अन्य क्षेत्रों और हितधारकों के साथ रणनीतिक साझेदारी हैं. यह कार्यक्रम भारत में सभी किशोरों को उनके स्वास्थ्य व भलाई से संबंधित सूचित और जिम्मेदार निर्णय लेने व आवश्यक सेवाओं और समर्थन तक पहुंच बनाकर अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने में सक्षम बनाता है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-accused-of-burning-engineers-bike-arrested/">चाकुलिया

: इंजीनियर की बाइक जलाने का आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही