Search

चांडिल : मुक्त हुए गुजरात में बंधक बने कुकड़ू के पांच नाबालिग समेत छह मजदूर, लौट रहे घर

Chandil (Dilip Kumar)गुजरात के राजकोट में बंधुवा मजदूर बनाकर रखे गए कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत दारूदा गांव के छह मजदूरों को मुक्त कराकर वापस लाया जा रहा है. स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने गुजरात के पुलिस-प्रशासन से संपर्क स्थापित कर मजदूरों को मुक्त कराया और घर वापसी के लिए समुचित व्यवस्था करायी. सभी मजदूरों के सोमवार को कुकड़ू पहुंचने की संभावना है. मजदूरों के परिजनों ने तिरुलडीह थाना की पुलिस को लिखित सूचना देकर बताया था कि राजकोट, गुजरात के केरावीट कंपनी में नौकरी दिलाने के लिए कुकड़ू प्रखंड के दारुदा गांव के पांच नाबालिग समेत छह मजदूरों को आजाद बस्ती कांड्रा निवासी जोसवंत तांती ले गया था. इन मजदूरों में पांच नाबालिग हैं. जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अपने निर्वाचन क्षेत्र के मजदूरों को सकुशल वापस लाने की पहल करने का आग्रह किया था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-plans-stalled-due-to-corrupt-working-style-of-chief-engineer-of-rural-works-department/">किरीबुरु

: ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता के भ्रष्ट कार्यशैली से योजनाएं लटकीं

एक माह पहले गए थे गुजरात

मजदूरों के परिजनों ने बताया कि लगभग एक माह पहले कांड्रा आजाद बस्ती के रहने वाले जोसवंत तांती ने नाबालिग लड़कों को बहला-फुसला कर गुजरात के केरावीट कंपनी में मजदूर का काम दिलाने के नाम पर ले गया था. उन्हें वहां बंधुवा मजदूर बनाकर शोषण किया जा रहा था. सभी मजदूरों से जबरदस्ती काम कराया जा रहा है और घर लौटने नहीं दिया जा रहा है. इतना ही नहीं, मजदूरों को अपने किसी परिजनों से भी संपर्क नहीं करने दिया जा रहा था. परिजनों ने बताया कि लगभग 15 दिनों से उन्हें मजदूरी भी नहीं दी गई थी. इन संबंध में मजदूरों के परिजनों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस-प्रशासन हरकत में आई और मजदूरों को मुक्त कराकर घर लाने का प्रयास शुरू किया. नाबालिग मजदूरों के घर लौटने की खबर मिलते ही दारूदा गांव के गौरव महतो, निरंजन महतो, राजकिशोर महतो, राजेश मछुआ, प्रेमचंद मछुआ और लखिंद्र मछुआ ने खुशी जताई है और स्थानीय पुलिस-प्रशासन को धन्यवाद दिया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp