Search

चांडिल : गुजरात में बंधक बने कुकड़ू के पांच नाबालिग समेत छह मजदूर, थाना पहुंचे परिजन

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत दारूदा गांव के छह मजदूरों को गुजरात के राजकोट में बंधुवा मजदूर बनाकर काम कराया जा रहा है. इन मजदूरों में पांच नाबालिग है. इन संबंध में मजदूरों के परिजनों ने तिरुलडीह थाना को लिखित सूचना देते हुए सभी के सकुशल वापसी कराने की गुहार लगाईं है. वहीं परिजनों ने कुकड़ू के जिला परिषद सदस्य सह सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो को भी इसकी जानकारी दी. जिसके बाद जिप उपाध्यक्ष ने उपायुक्त और एसपी को पत्र लिखकर इन मजदूरों की सकुशल वापसी का आग्रह किया है. इसके साथ ही बहला-फुसलाकर नाबालिग मजदूरों को ले जाने वाले और काम पर रखने वाले दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hindi-speech-competition-organized-in-govind-vidyalaya/">जमशेदपुर

: गोविंद विद्यालय में हिंदी भाषण प्रतियोगिता आयोजित

बहला-फुसलाकर ले गए बच्चे

गुजरात के केरावीट कंपनी में नौकरी दिलाने के लिए कुकड़ू प्रखंड के दारुदा गांव के पांच नाबालिग समेत छह मजदूरों को कांड्रा निवासी एक व्यक्ति ले गया था. मजदूरों के परिजनों ने अपने आवेदन में बताया कि लगभग एक माह पहले कांड्रा आजाद बस्ती के रहने वाले जोसवंत तांती सभी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है. जिन्हें वहां बंधुवा मजदुर बनाकर शोषण किया जा रहा है. सभी मजदूरों को जबरदस्ती काम कराया जा रहा है और वापस घर लौटने नहीं दिया जा रहा है. इतना ही नहीं मजदूरों को अपने किसी परिजनों से भी संपर्क नहीं करने दिया जा रहा है. सभी बच्चों को मारपीट कर धमकी दिया जा रहा है, कि तुम लोगों को घर नहीं जाने देंगे. परिजनों ने बताया कि लगभग 15 दिनों से उन्हें मजदुरी भी नहीं दी गई है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-overview-of-materials-made-of-bamboo-under-swachhta-hi-seva-pakhwada/">चाकुलिया

: प्रखंड कर्मियों ने किया बांस से बनी सामग्रियों का अवलोकन

परिजनों ने कांड्रा थाना को भी दी सूचना

अपने बच्चों को गुजरात में बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद दारूदा गांव के गौरव महतो, निरंजन महतो, राजकिशोर महतो, राजेश मछुआ, प्रेमचंद मछुआ और लखिंद्र मछुआ कांड्रा के रहने वाले जोसवंत तांती को लेकर शुक्रवार की रात कांड्रा थाना पहुंचे और मामले की जानकारी दी. इस दौरान कांड्रा के जोसवंत तांती ने बताया कि उसने अपने बहनोई कुलदीप रावल के कहने पर सभी को राजकोट पहुंचाया था. उसने कंपनी के मालिक का मोबाइल नंबर भी पुलिस व परिजनों को सौंपा. इसके बाद परिजन शनिवार को तिरुलडीह थाना पहुंचे और पुलिस को लिखित रूप से मामले की जानकारी देते हुए अपने बच्चों को सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई. इस संबंध में तिरुलडीह पुलिस की ओर से बताया गया कि सभी की सकुशल वापसी को लेकर बातचीत की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp