Search

 
 
 

चांडिल : सड़क दुर्घटना में छह युवक घायल, चार एमजीएम रेफर

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर शनिवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में छह युवक घायल हो गए. इनमें चार की स्थिति गंभीर है. गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के बीच जमशेदपुर से रजरप्पा जा रही दो इंडिगो कार अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई. दुर्घटना में दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार में पांच-पांच युवक बैठे थे. रजरप्पा जाने के क्रम में चौका ओवर ब्रिज से नीचे उतरने के क्रम में चावलीवासा की और आगे चल रही कार अनियंत्रित हो गई. इसके बाद पीछे चल रही कार ने उसे धक्का मार दिया. धक्का लगने के बाद आगे चल रही कार तीन पलटी खाकर सड़क की दूसरी ओर जाकर फिर सीधी खड़ी हो गई. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-university-has-released-the-scrutiny-results-of-pg-semester-i/">चाईबासा

: कोल्हान विवि ने पीजी सेमेस्टर-वन का स्क्रूटनी परिणाम किया जारी

भाजपा नेता आकाश ने कराया घायलों का इलाज

[caption id="attachment_393746" align="aligncenter" width="1040"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/2-31.jpg"

alt="" width="1040" height="780" /> दुर्घटनाग्रस्त कार.[/caption] सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा युवा मोर्चा के नेता आकाश महतो घटना स्थल पहुंचे और अपनी कार से घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईचागढ़ लें गए. जंहा से चिकित्सकों ने चार घायलों की बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया.  इसमें जमशेदपुर बागबेड़ा निवासी विकाश गुप्ता, सुधांशु प्रसाद , विकास कुमार व अमन कुमार पांडे शामिल है. कार में सवार बाकी युवक सुरक्षित हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-11000-volt-poles-hanging-with-the-help-of-power-lines-were-damaged-due-to-falling-trees/">चाईबासा

: बिजली तारों के सहारे लटके 11000 वोल्ट के खंभे तो कहीं पेड़ गिरने से हुए क्षतिग्रस्त

पुलिस की अमानवीय रवैये का करेंगे शिकायत : आकाश

आकाश महतो ने कहा कि कार दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चौका थाना की पुलिस पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों कारों के चालकों को कागजात के साथ थाना ले गई. आकाश महतो ने कहा कि पुलिस घायलों का इलाज कराना जरूरी नहीं समझी. गाड़ी का कागज लेकर घायलों को उसी अवस्था में छोड़कर थाना लौट गई, जो निंदनीय है. पुलिस को मानवता के नाते पहले घायलों का इलाज करवाना चाहिए था. उन्होंने कहा की चौका थाना के पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ वरीय पदाधिकारियों से शिकायत की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही