Search

 
 
 

Chandil : गैंता से ससुर की हत्या करने वाला दामाद गिरफ्तार, जेल

 
  • पुलिस ने घटना के बाद जांच करते हुए आरोपी को लोहरदगा से पकड़ा
Chandil (Dilip Kumar) :  चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर बाबा गुंडी निवासी 65 वर्षीय अब्दुल सलीम की गैंता से हमला कर हत्या करने वाले तलाकशुदा दामाद फैजल अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. थाना में पूछताछ करने के बाद पुलिस ने बुधवार को उसे जेल भेज दिया. इसकी जानकारी चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा ने दी. कपाली ओपी में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी तलाकशुदा दामाद की गिरफ्तारी लोहरदगा स्थित उसके घर से की गई है. तलाकशुदा पत्नी की दूसरी जगह शादी कराए जाने की खबर पाकर उसने अपना आपा खो दिया था और गुस्से में कपाली पहुंचकर ससुर पर गैंता से वार कर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच शुरू कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-incidents-theft-are-not-stopping-in-mango-theft-took-place-in-shankosai-for-the-third-consecutive-day/">Jamshedpur

: मानगो में नहीं थम रही चोरी की घटनाएं, लगातार तीसरे दिन शंकोसाई में हुई चोरी

पत्नी की शादी तय होने से था नाराज

एसडीपीओ ने बताया कि कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर बाबा गुंडी निवासी 65 वर्षीय अब्दुल सलीम की बेटी साईका की शादी लोहरदगा के फैजल अंसारी के साथ हुई थी. साईका को शादी के कुछ दिनों बाद पता चला कि फैजल पहले से ही शादीशुदा है. इसके बाद उसने फैजल से तलाक ले लिया. बेटी का तलाक होने के बाद अब्दुल सलीम अपने बेटी साईका की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी. बताया जा रहा है कि मृतक अब्दुल सलीम की बेटी साईका की दूसरी शादी बुधवार को होने वाली थी. ससुर द्वारा अपनी बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर देने से तलाकशुदा दामाद फैजल अंसारी नाराज था. सोमवार की रात फैजल अंसारी अपने ससुराल इस्लामनगर बाबा गुंडी पहुंचा. रात को खटिया पर सो रहे ससुर अब्दुल सलीम पर मौका देखकर फैजल अंसारी ने गैंता से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दिया. इसके बाद फैजल अंसारी मौके से फरार हो गया. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-karampada-culvert-fell-into-bolero-river-four-suffered-minor-injuries/">Kiriburu

  :  करमपदा पुलिया से बोलेरो नदी में गिरी, चार को लगी मामूली चोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही