Search

 
 
 

चांडिल : एसपी ने किया चांडिल थाना का औचक निरीक्षण, अपराधियों को चेताया

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार पदभार लेने के बाद से ही ताबड़तोड़ थाना का निरीक्षण कर रहे हैं. थाना का औचक निरीक्षण कर वे पुलिस की क्रियाकलापों के साथ थाना में चल रहे गतिविधियों की जानकारी ले रहे हैं. इसी क्रम में रविवार की शाम पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार चांडिल थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना में लंबित कांडों और विभिन्न मामलों के अनुसंधान की प्रकृति की जानकारी ली. इसके साथ ही उन्होंने थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की भी जानकारी ली और उनसे परिचय प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-basketball-and-badminton-court-inaugurated-in-bandgaon-kgbv/">चक्रधरपुर

: बंदगांव केजीबीवी में हुआ बास्केटबॉल व बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

अपराध कर्मियों पर रखें कड़ी निगाह

पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग और पुलिस के बीच संबंध बेहतर हो, लोग जागरूक रहें, पुलिस बेहतर तरीके से लोगों की सेवा करें और लोगों की समस्याओं का निष्पादन न्याय संगत रूप से त्वरित गति से करें यह सुनिश्चित किया जा रहा है. इसके लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जो भी आपराधिक घटनाएं घटी है, पिछले साल या उससे पहले की घटनाएं हैं जिसका उद्बोधन नहीं हो सका है उस पर त्वरित अनुसंधान करते हुए कांडों का उद्बोधन करने और फरार चल रहे अपराधकर्मी जिनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे अपराधी जो हाल-फिलहाल में जेल से बाहर निकले हैं उन पर भी कड़ी निगरानी और उनका सत्यापन किया जाना है. ताकि उनके आपराधिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस को मिलती रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tuiladungri-gurudwara-honored-champion-angraj/">जमशेदपुर

: चैंपियन अंगराज को टुइलाडूंगरी गुरुद्वारा ने किया सम्मानित

कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

चांडिल थाना का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारी और कर्मियों से कहा कि वे अपने दायित्व का निर्वाह निष्ठा पूर्वक करें. कार्य में कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधी को नजरअंदाज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए पुलिस सख्त से सख्त कदम उठाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही