Search

 
 
 

चांडिल : एसपी ने किया चौका थाना का निरिक्षण, मुहर्रम की तैयारियों का लिया जायजा

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न थानों में पुलिस के अधिकारी व कर्मी किस प्रकार काम कर रहे हैं. कहीं कोई कमी तो नहीं, किसी थाना में किसी चीज की जरूरत तो नहीं. कहीं आवश्यकता से अधिक पदाधिकारी व कर्मी तो नहीं इसकी जानकारी थाना स्तर पर ली जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार चौका थाना पहुंचे. थाना पहुंचने के बाद उन्होंने विभिन्न पंजियों की जांच की और कार्यकलापों की जानकारी लिया. थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों से उन्होंने परिचय लेते हुए उनकी प्रतिनियुक्ति व अधिकारियों के काम से संबंधित जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-united-unions-protest-against-mdo-in-front-of-guava-sail-general-office/">नोवामुंडी

: एमडीओ के विरोध में संयुक्त यूनियनों ने गुवा सेल जेनरल ऑफिस के समक्ष किया प्रदर्शन
 

आवश्यकता के अनुसार होगा बदलाव

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा. जमीनी स्तर पर पुलिस की ओर से की गई तैयारियों का थाना स्तर से जानकारी लिया जा रहा है. अपनी प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने, अपराध प्रवृति वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखते हुए उनपर लगाम लगाने के साथ जनता के साथ सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाना है. उन्होंने कहा कि लोग बेखौफ होकर पुलिस को अपनी समस्या बताएं, थानों में ऐसा माहौल बनाना है. ग्रामीण क्षेत्र से थाना पहुंचने वाले लोगों के साथ गलत व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों को सीधे लाईन हाजिर किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-seven-miscreants-with-weapons-arrested-in-police-encounter-sent-to-jail/">जमशेदपुर

: पुलिस मुठभेड़ में हथियार के साथ सात बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल

निष्ठापूर्वक कर्तव्य का पालन करे अधिकारी

जिले में पुलिस की कार्यशैली में व्यापक स्तर पर बदलाव का संकेत देते हुए उन्होंने कहा कि जिले के पुलिस अधिकारी अपने कर्तव्य का निष्पादन निष्ठापूर्वक करें. अपने दायित्व का निर्वाहन ईमानदारी से नहीं करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुराने आरोपी जो पहले कई घटनाओं को अंजाम दिया है, वैसे लोगों पर भी निगाह रखी जा रही है. उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए चांडिल अनुमंडल के विभिन्न स्थानों में सीसीटीवी लगाने पर भी विचार करने की बात कही. उन्होंने चांडिल बाजार में यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति करने का भी भरोसा दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही