Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : नकली शराब फैक्ट्री की जांच करने बिरीगोड़ा पहुंचे एसपी, ली जानकारी

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश मंगलवार को चांडिल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बिरीगोड़ा के निकट दलमा की तराई में एक पुराने गोदाम में अवैध रूप से चलाए जा रहे नकली शराब फैक्ट्री की जांच की. बीते 14 जुलाई की शाम पुलिस की विशेष टीम ने उक्त फैक्ट्री पर उत्पाद विभाग, चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व थाना प्रभारी के साथ छापामारी की थी. फैक्ट्री पहुंचने के बाद एसपी ने नकली शराब बनाने के काम की पूरी जानकारी ली और पूरे परिसर का जायजा लिया. उन्होंने नकली शराब बनाने वाले संचालकों के साथ जमीन के मालिक की जानकारी ली और सभी को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-crpf-197-battalion-planted-saplings-on-the-foundation-day/">नोवामुंडी

: सीआरपीएफ 197वीं बटालियन ने स्थापना दिवस पर किया पौधरोपण

सभी दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

[caption id="attachment_703222" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/18-chandil-9_585-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गोदाम में जानकारी लेते एसपी[/caption] एसपी आनंद प्रकाश ने कहा कि अवैध शराब के मामले में शामिल या इससे जुड़े सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. लगातार डाॅट इन से बात करते हुए उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने जमीन के मालिक और छापामारी के दौरान जब्त किए गए ट्रक के मालिक की जानकारी ली है. उक्त स्थल पर कब से धंधा चल रहा था, इससे कौन-कौन जुड़े थे, शराब की सप्लाई कहां की जाती थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है. इसके साथ ही प्राथमिकी में शामिल आठ फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संबंध में भी जानकारी ली. एसपी ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-remote-village-of-tonto-block-plunged-into-darkness-due-to-solar-plate-failure/">चाईबासा

: टोन्टो प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव सोलर प्लेट खराब होने से अंधेरे में डूबे

गलत काम के बारे में सोचे भी नहीं

एसपी ने कहा कि उनके रहते कोई गैर कानूनी धंधा करने के बारे में सोचे भी मत. चोरी-छिपे धंधा करने की जानकारी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एनएच-32, 33, रांगामाटी-सिल्ली सड़क, चौका-कांड्रा सड़क आदि पर अब विशेष निगरानी की जाएगी. इसके साथ ही आबादी से दूर स्थित मकान और गोदामों की भी नियमित जांच की जाएगी. इस दौरान उनके साथ उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार, चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो और थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही