Search

 
 
 

चांडिल : स्वतंत्रता दिवस पर एसपी पहुंचे नीमडीह थाना, लिया जायजा

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार का औचक निरीक्षण कर पुलिस की गतिविधियों की जानकारी लेने का सिलसिला जारी है. मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह थाना का औचक निरीक्षण किया. स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद जिला पुलिस अधीक्षक अचानक नीमडीह थाना पहुंच गए. उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण किया. सभी चीजों को बारिकी से देखा और जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने थाना के लंबित मामलों, वांछित अभियुक्तों, अपराध की दुनिया से जुड़े लोगों समेत विधि-व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-two-serious-in-road-accident-undergoing-treatment-at-tmh/">चांडिल

: सड़क दुर्घटना में दो गंभीर, टीएमएच में चल रहा इलाज

अपराध से जुड़े लोगों से नहीं बरता जाएगा नरमी

इस अवसर पर एसपी ने कहा कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम लोगों के साथ दोस्ताना संबंध बनाना पुलिस की प्राथमिकता है. समाज के हर तबके के लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है, ना कि उन्हें प्रताड़ित करने के लिए. पुलिस को लेकर लोगों के मन में जो डर का माहौल रहता है उसे मिटाना होगा. समाज के लोगों के सहयोग के बगैर पूरे क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना मुश्किल होगा. उन्होंने कहा कि इसके विपरीत अपराध से जुड़े लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा. उनके साथ नरमी नहीं बरती जाएगी. एसपी ने कहा कि वे स्वयं प्रतिदिन क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा ले रहे हैं. अपराध से जुड़े मामले में वे समझौता नहीं करेंगे. इसलिए लोग अपराध की दुनिया छोड़ कर क्षेत्र और समाज के विकास में अपना योगदान दें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही