Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर : एसडीओ

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष रामनवमी और सरहुल का जुलूस और ईद लोकसभा चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता के दौरान मनाया जाएगा, इसलिए झंडा विसर्जन जुलूस, सरहुल और ईद के अवसर पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. उन्होंने लोगों से रामनवमी, सरहुल और ईद का पर्व पर्व शांति पूर्वक आपसी भाईचारे और सहयोग से मनाने की अपील किया. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि त्योहार के अवसर पर आयोजित सभी कार्यक्रम का विडियोग्राफी कराया जाएगा. जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-election-commission-should-conduct-elections-in-the-state-without-religious-and-political-interference-campaign/">चाईबासा

: चुनाव आयोग बिना धार्मिक व राजनैतिक हस्तक्षेप के राज्य में कराए चुनाव : अभियान

धार्मिक आयोजन को ना दे राजनीतिक रूप

शांति समिति की बैठक में एसडीओ ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू है. ऐसे में त्योहार को धार्मिक रूप में ही मनाएं, उसे राजनीति का रूप नहीं दे. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें और अफवाहों पर ध्यान ना दें. किसी प्रकार की जानकारी या सूचना मिलने पर उसे तत्काल पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंचाएं. बैठक में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की विशेष नजर रहेगी. सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का अफवाह फ़ैलाने वाले पर कारवाई होगी. अनुमंडल पदाधिकारी ने बिजली विभाग को झंडा विसर्जन जुलूस के दौरान बिजली काटने और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को त्यौहार के दौरान पानी की अबाध आपूर्ति करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-navah-parayan-yagya-starts-with-grand-kalshayatra/">गढ़वा

: भव्य कलशयात्रा के साथ नवाह परायण यज्ञ शुरू

रात 10 बजे के पहले करें विसर्जन

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में 17 लाईसेंसी और नौ गैर लाईसेंसी अखाड़ा है. उन्होने सभी लाईसेंसी व गैर लाईसेंसी अखाड़ा को रात दस बजे से पहले जुलूस समापन करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/vijay-hansda-from-rajmahal-and-joba-manjhi-from-singhbhum-will-be-jmm-candidates/">झामुमो

ने राजमहल से विजय हांसदा और सिंहभूम से जोबा मांझी को उतारा मैदान में

सुरक्षा का रहेगा पुख्ता इंतजाम

एसडीपीओ सुनील कुमार रजवाड़ ने कहा कि त्योहार के दौरान चांडिल बाजार में ट्राफिक तैनात रहेगें. भीड़भाड़ वालों इलाके में पुलिस की विशेष तैनाती रहेगी, वहीं पुलिस पेट्रोलिंग भी सख्त रहेगी. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी. बैठक में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चारों प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी समेत सभी लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी अखाड़ा समिति व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही