Search

 
 
 

चांडिल : ई-केवाईसी के पेंडिंग मामलों में प्रगति लाने के लिए लगेगा स्पेशल कैंप

 
Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के ई-केवाईसी में प्रगति लाने के लिए प्रखंड स्तर पर स्पेशल कैंप का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर सरायकेला-खरसावां जिले के जिला कृषि पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी ने पत्र जारी किया है. प्रखंड स्तर पर लगने वाले विशेष शिविर में जिला कृषि पदाधिकारी के अलावा अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंकों के प्रतिनिधि, सीएससी मैनेजर, प्रखंड के वीएलई, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक व किसान मेित्र उपस्थित रहेंगे. शिविर में पेंडिंग पड़े मामलों के निपटारे पर विशेष जोर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-in-madhuabeda-the-villagers-built-a-bridge-over-the-swarnarekha-river-by-doing-shramdaan/">बहरागोड़ा

: मधुआबेड़ा में ग्रामीणों ने श्रमदान कर स्वर्णरेखा नदी पर बनाया पुल

11 को चांडिल व ईचागढ़ में लगेगा शिविर

प्रखंड स्तर पर लगने वाले विशेष शिविर का आयोजन चांडिल व ईचागढ़ प्रखंड में 11 जनवरी को होगा. वहीं 12 जनवरी को नीमडीह में और 13 जनवरी को कुकडू प्रखंड में विशेष शिविर लगाया जाएगा. इसके पूर्व शिविर का आयोजन सात जनवरी को सरायकेला व राजनगर प्रखंड में किया जाना है. वहीं खरसावां व कुचाई प्रखंड में नो जनवरी और गम्हरिया प्रखंड में दस जनवरी को विशेष शिविर लगाया जाएगा. झारखंड सरकार के अति महत्वपूर्ण योजना झारखंड कृषि ऋण माफी योजना को सरकार द्वारा तय समय सीमा के अंदर पूरा करने को लेकर विभाग मिशन मोड़ में आकर काम कर रही है. प्रखंड स्तर पर लगने वाले विशेष शिविरों में सभी पदाधिकारी व कर्मियों को निश्चित रूप से शामिल रहने का निर्देश दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही