Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : 30 सितंबर तक चलेगा विशेष मध्यस्थता अभियान

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में 30 सितंबर तक विशेष मध्यस्थता अभियान का आयोजन किया गया है. इसके तहत पारिवारिक, जमीन से संबंधित, छुआछूत संबंधित, डायन कुप्रथा संबंधित, घरेलू हिंसा से संबंधित विवाद आदि कोई भी पुराना से पुराना विवाद का निपटारा नि:शुल्क किया जा रहा है. शिविर का आयोजन झालसा और डालसा के निर्देशानुसार किया जा रहा है. इसके प्रचार-प्रसार को लेकर शुक्रवार को ईचागढ़ प्रखंड के सिलदा गांव में जागरुकता अभियान चलाया गया. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-40-thousand-stolen-by-breaking-the-bike-trunk-police-engaged-in-investigation/">जामताड़ा

: बाइक की डिक्की तोड़कर उड़ा लिये 40 हज़ार, जांच में जुटी पुलिस

शिविर का लाभ उठाने की ग्रामीण से अपील

झालसा रांची और जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे मध्यस्थता अभियान का लाभ उठाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार को ईचागढ़ प्रखंड के सिलदा गांव में आयोजित जागरुकता शिविर में ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई. वहीं ईचागढ़ प्रखंड के पीएलवी कार्तिक गोप ने ग्रामीणों को इसका लाभ उठाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि जिनका भी पुराना विवाद है, जो न्यायालय जाकर फैसला नहीं होने से परेशान हैं, वैसे लोग मध्यस्थता अभियान के तहत अपने विवादों का निष्पादन करा सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही