Search

 
 
 

चांडिल : छऊ नृत्य में राधा-कृष्ण की प्रेम लीला देख मोहित हुए दर्शक

 
Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर के सीधागोड़ा टोला में पंचभ्राता शिव मंदिर समिति द्वारा शिव पूजा के अवसर पर बुधवार की छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. गांव के प्राचीन परंपरा अनुसार देर शाम श्रद्धालुओं ने भगवान शिव जी की पूजा-अर्चना किया और प्रसाद का वितरण किया. यहां शिव पूजा के लिए बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंचे थे. रघुनाथपुर के सीधागोड़ा टोला में पंचभ्राता शिव मंदिर में प्राचीन काल से ही शिव पूजा का आयोजन किया जा रहा है, जहां पूजा-अर्चना करने दूर-दराज से शिव भक्त पहुंचते हैं. श्रद्धालु अपने आराध्यदेव के दर्शन-पूजन करने के बाद परिवार के सुख-समृद्धि के लिए मन्नते मांगी. इसे भी पढ़ें : CG">https://lagatar.in/cg-during-the-search-operation-a-soldiers-gun-accidentally-fired-one-dead-another-in-critical-condition/">CG

: सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान की बंदूक से गलती से चली गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

छऊ नृत्य देखने उमड़े लोग

शिव पूजा के अवसर पर बुधवार की रात श्रद्धालु व दर्शकों के मनोरंजन के लिए छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. मौके पर बाघमुंडी के हेमसिंह महतो बनाम जयपुर के स्वपन कुमार महतो के छऊ नृत्य दल द्वारा एक से बढ़कर एक प्राचीन व आधुनिक विषय पर नृत्य प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, ग्राम प्रधान महासंघ के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्यनाथ महतो व समाजसेवी अमूल्य महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. छऊ नृत्य दल के कलाकारों ने प्राचीन धार्मिक सांस्कृतिक शैली किरात-किरातीन, अर्जुन-पांचाली विवाह, राधा-कृष्ण प्रेम लीला आदि का जीवंत मंचन कर दर्शकों को मोहित किया. इस अवसर पर भगीरथ महतो, सुशील चंद्र महतो, बलराम महतो, अवनिकांत महतो, शिवशंकर महतो, प्रवीर महतो समेत बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही