Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़े अभिभावक, माताओं के लिए म्यूजिकल चेयर

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल स्थित एनएसके स्कूल में रविवार को वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया. खेलकूद में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सिकंदर महतो, विद्यालय के सचिव डॉ. शिशिर कुमार चटर्जी और प्राचार्य अभिजीत शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए भी विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया. माैके पर एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pramod-goel-new-president-of-bankmod-chamber-lokesh-became-general-secretary/">धनबाद

: बैंकमोड़ चैंबर के प्रमोद गोयल नए अध्यक्ष, लोकेश बने महासचिव

विजेता अभिभावक हुए पुरस्कृत

कार्यक्रम में उपस्थित माता और बहनों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान रूपा खां, द्वितीय मुनमुन नाग और तृतीय स्थान मुनुकला कुमारी ने प्राप्त किया. वहीं पुरुष अभिभावकों के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान रवि सिंह सरदार, द्वितीय कृष्णा मुर्मू और तृतीय स्थान संजय कुमार ने प्राप्त किया. सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. इसके पूर्व विद्यालय के अलग-अलग हाउस के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. अंत में ऑवरऑल को विजेता का खिताब दिया गया. कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका अंजलि, सुमन, लक्ष्मण, फूलचांद, किशोर, मनीषा, संयुक्ता, अनिता, कल्पना, देवी, प्रियंका आदि की भूमिका सराहनीय रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही