Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : नेताजी जयंती के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Chandil (Dilip Kumar) : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं वर्षगांठ पर रविवार को समिति की ओर से चांडिल अनुमंडल स्थित खुंचीडीह, बानसा स्कूल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर बच्चों के लिए चित्रांकन, क्विज, निबंध लेखन, भाषण, जनवादी व देशभक्ति गीत आदि प्रतियोगिताएं रखी गई. प्रतियोगिता में पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक के कुल 150 विद्यार्थी शामिल हुए. सभी विजेताओें काे सोमवार को नेताजी के जयंती पर सम्मनित किया जाएगा. इसे भी पढ़ेंदेवघर">https://lagatar.in/deoghar-bjp-yuva-morcha-workers-accused-of-removing-jmm-flag-district-president-arrested/">देवघर

: भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर झामुमो का झंडा हटाने का आरोप, जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

23 को मनाया जाएगा जयंती समारोह

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के वर्षगांठ के अवसर पर झारखंड के विभिन्न जिलों में बड़ी धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम उनके विचार व आदर्शों को छात्र-नौजवानों के बीच पहुंचाया जा रहा है. इसी के तहत रविवार को चांडिल प्रखंड अंतर्गत खुंचीडीह (बानसा) में यूथ ऑर्गेनाइजेशन के नौजवानों ने मिलकर सुभाष चंद्र बोस जयंती समारोह समिति के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया. वहीं 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर सुबह 10 बजे बानसा स्कूल मैदान में नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की जाएगी. मौके पर सभा का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही