Search

चांडिल : बिरसा स्टेडियम में सहाय योजना के तहत खेल प्रतियोगिता शुरू

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड मुख्यालय के निकट बिरसा स्टेडियम में सोमवार को प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन चांडिल प्रखंड के सभी पंचायत की टीम ने भाग लिया. खेल का आयोजन झारखंड सरकार की सहाय योजना के तहत किया गया है. पहले दिन चांडिल प्रखंड के भादूडीह पंचायत की टीम विजयी रही. वहीं रूचाप पंचायत की टीम उपविजेता बनी. खेल स्पर्धा में मुख्य रूप से खूंटी पंचायत के मुखिया सुखराम मार्डी, पंचायत समिति परीक्षित महतो, चांडिल प्रखंड के खेल संयोजक ताइक्वांडो के राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश दास, सदानंद महतो, एमआइएस कोर्डिनेटर सचिन महतो, जिला खेल विभाग के पिनाकी रंजन, बिरसा मेमोरियल के प्रींसिपल अर्जुन महतो, दलमा टाईगर के कोच रबिंद्रनाथ सिंह, जिला फुटबॉल रेफरी बिरेन पाल, दशरथ हांसदा, दिनेश सरदार, नित्यानंद सिंह, कसतूर सिंह आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-every-indian-is-proud-of-netajis-contribution-to-the-nation-kale/">जमशेदपुर

: राष्ट्र के प्रति नेताजी के योगदान पर हर भारतीय को गर्व है : काले

25 जनवरी को होगी एथलेटिक्स एवं हॉकी

24 जनवरी को बालिकाओं के लिए फुटबॉल और बालक व बालिकाओं के लिए वाॅलीबल और 25 जनवरी को एथलेटिक्स एवं हॉकी का खेल होगा. प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों के आयु 14-19 साल के बीच होना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp