Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य पप्पु वर्मा ने चांडिल बाईपास सड़क की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर संबंधित विभाग एक सप्ताह के अंदर सड़क बनाने का काम शुरू नहीं किया तो चांडिल की जनता सड़क पर उतरेगी. उन्होंने कहा कि विगत कई माह से रेलवे प्रशासन एवं एनएचएआई के पदाधिकारियों से पत्राचार व दूरभाष के माध्यम से जानकारी दिया जा रहा है कि चांडिल बाईपास रोड़ और पितकी से जामडीह तक सड़क काफी खस्ताहाल हो चुकी है. उक्त बदहाल सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है. रोज-रोज हो रही सड़क जाम और दुर्घटना के कारण जनता का धैर्य जवाब दे रहा है. उन्होंने कहा कि एनएचएआई या रेलवे प्रशासन एक सप्ताह के अंदर सड़क का मरम्मत शुरू नहीं करवाती है तो जनता के साथ वे सड़क पर उतरेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-newly-appointed-office-bearers-of-jmm-were-welcomed/">चाईबासा
: झामुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत
: झामुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत
Leave a Comment