Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा का भाजपाइयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Chandil (Dilip Kumar) : भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा का ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद सभी जुलूस के रूप में चांडिल स्थित सांसद कार्यालय पहुंचे. यहां पर भी कार्यकर्ताओं ने प्रदीप वर्मा का जोरदार स्वागत किया. सांसद कार्यालय में चांडिल मंडल कार्यसमिति की समीक्षा बैठक हुई. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-indefinite-strike-of-infinity-parks-ryots-begins/">आदित्यपुर

: इनफिनिटी पार्क के रैयतों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

कई पुराने भाजपाई हुए सक्रिय

लोकसभा चुनाव फतह करने को लेकर भाजपाइयों द्वारा पृष्ठभूमि तैयार किया जा रहा है. इसको लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है साथ ही पुराने कार्यकर्ताओं को खोज-खोजकर सक्रिय किया जा रहा है. चुनाव में टिकट के दावेदारों के साथ कई पुराने भाजपाई भी सक्रिय हो गए हैं. ईचागढ़ विधानसभा में भाजपाइयों का एक खेमा प्रदीप वर्मा के आवभगत में खूब दिलचस्पी दिखा रहा हैं. भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pds-empowerment-fortnight-will-run-till-february-21-eight-points-will-be-investigated-including-aadhaar-seeding/">जमशेदपुर

: 21 फरवरी तक चलेगा पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा आधार सीडिंग समेत आठ बिंदुओं की होगी जांच

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं प्रदीप वर्मा

साल भर पहले से अचानक प्रदीप वर्मा सक्रिय हो गए हैं और अब भाजपा कार्यकर्ताओं के जुबां पर उनका नाम है. यहां तक की वर्तमान निर्वाचित सांसद संजय सेठ से ज्यादा प्रदीप वर्मा को तवज्जों दी जा रही हैं. बताया जाता है कि बीते दुर्गा पूजा में प्रदीप वर्मा ने ईचागढ़ विधानसभा के विभिन्न चौक-चौराहे पर दुर्गा पूजा की शुभकामनाओं वाली होर्डिंग्स लगवाई थी. हाल ही में प्रदीप वर्मा के पुत्र के विवाह समारोह में क्षेत्र के भाजपाइयों व मीडिया कर्मियों को आमंत्रित किया गया था. प्रदीप वर्मा के इस तरह के सक्रियता से भाजपाइयों के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जोरों पर चर्चा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदीप वर्मा भी टिकट के प्रबल दावेदार हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही