Chandil (Dilip Kumar) : पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में आजसू कार्यकर्ताओं ने रविवार को चांडिल के जयदा स्थित शहीद बेदी पर जयदा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी. आजसू कार्यकर्ताओं ने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित किया एवं शहीदों को नमन किया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि चांडिल डैम के निर्माण से लेकर आजतक विस्थापित संघर्ष कर रहे हैं. वर्तमान सरकार को अविलंब विस्थापितों के समस्याओं का समाधान करना चाहिए क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं ही कहा था कि उनकी सरकार बनते ही चांडिल डैम के विस्थापितों को न्याय दिलाने का काम करेगी. हेमंत सरकार ने साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया, लेकिन अभी तक विस्थापितों के हित में कोई पहल नहीं की जो कि दुर्भाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में राज्य सरकार द्वारा विस्थापन आयोग गठन करने का वादा झूठा साबित हुआ, सरकार ने विस्थापितों को ठगने का काम किया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-nazir-anwar-got-98-13-percentile-in-jee-main-family-expressed-happiness/">चाईबासा
: नजीर अनवर को जेईई (मेन) में मिला 98.13 पर्सेंटाइल, परिवार ने जताई खुशी [caption id="attachment_624566" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/30rc_m_208_30042023_1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> श्रद्धांजलि देते पूर्व मंत्री रामचंद्र सहित वा हरे लाल महतो.[/caption]
: मंत्री बन्ना का पिस्तौल जब्त करने व कार्रवाई से कतरा रही है जिला पुलिस- सरयू राय [wpse_comments_template]
: नजीर अनवर को जेईई (मेन) में मिला 98.13 पर्सेंटाइल, परिवार ने जताई खुशी [caption id="attachment_624566" align="aligncenter" width="600"]
alt="" width="600" height="400" /> श्रद्धांजलि देते पूर्व मंत्री रामचंद्र सहित वा हरे लाल महतो.[/caption]
1978 में अनेकों विस्थापित हुए थे शहीद
मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि 30 अप्रैल 1978 को चांडिल डैम निर्माण के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से विस्थापितों द्वारा जनसभा किया जा रहा था, उस जनसभा में तत्कालीन बिहार सरकार (कांग्रेस सरकार) के निर्देश पर विस्थापितों पर गोलियां चलाई गई थी. उस नरसंहार में अनेकों विस्थापित शहीद हुए थे. इस घटना से पता चलता है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ईचागढ़ विधानसभा की जनता के सहमति के बगैर जबरन चांडिल डैम का निर्माण करवाया है. उन्होंने कहा कि डैम निर्माण के 40 साल बाद भी आजतक विस्थापितों को अधिकार नहीं मिला, जो कि हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. हरेलाल महतो ने कहा कि जिस कांग्रेस सरकार ने जबरन डैम निर्माण करके ईचागढ़ विधानसभा के हजारों परिवार को बेघर किया है, आज उसी कांग्रेस के साथ झामुमो सरकार चला रही हैं. झामुमो के इस दोहरे चरित्र को जनता पहचान चुकी हैं, आने वाले समय में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-police-is-hesitating-to-confiscate-the-pistol-of-minister-banna-and-take-action-saryu-rai/">जमशेदपुर: मंत्री बन्ना का पिस्तौल जब्त करने व कार्रवाई से कतरा रही है जिला पुलिस- सरयू राय [wpse_comments_template]
Leave a Comment