Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : पेयजल व स्वच्छता विभाग के राज्य स्तरीय टीम ने ईचागढ़ व चांडिल में किया योजनाओं का निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के प्रथम चरण के समाप्ति के बाद दूसरे चरण के तहत ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन, माहवारी सुरक्षा प्रबंधन, प्लास्टिक प्रबंधन व गोवर्धन योजना आदि का काम किया जा रहा है. धरातल पर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के राज्य स्तरीय टीम ने चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान राज्य स्तरीय टीम ने ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत रुगड़ी और चांडिल प्रखंड के सिकली गांव में योजनाओं का निरीक्षण किया. वहीं, सरायकेला-खरसावां जिले में भ्रमण के दौरान राज्य स्तरीय टीम ने सर्वप्रथम ईचागढ़ प्रखंड के रुगड़ी ग्राम में 1 स्टार मार्क ग्राम का निरीक्षण व अवलोकन किया. इस दौरान 1 स्टार ग्राम के लिए आवश्यक निर्माण जैसे सोकपिट, नाडेप व शौचालय के कार्यों का अवलोकन किया. इसे भी पढ़े : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-death-of-a-young-man-due-to-drowning-in-swarnarekha-river/">गालूडीह

: स्वर्णरेखा नदी में डूबने से एक युवक की मौत

सयुंक्त निदेशक ने ग्रामीणों को योजना के सही रख-रखाव की दी जानकारी

इसके बाद राज्य स्तरीय टीम चांडिल प्रखंड के सिकली गांव पहुंची, जो हर घर जल ग्राम अंतर्गत आच्छादित ग्राम की सूची में है. इस दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर-घर जांच किया गया कि हर घर के नल से जल की आपूर्ति हो रही है या नहीं. ग्रामीणों ने बताया कि जलापूर्ति योजना विगत 6 माह पूर्व से ही चालू है. लेकिन इसे सुचारू रूप से चलाने वाला कोई नहीं है. इस पर संयुक्त सचिव ने कार्यपालक अभियंता को निदेशित किया कि एक सप्ताह के अंदर सिकली ग्राम में पानी समिति का गठन कर जिम्मेवारी सौंपे. इस अवसर पर विभाग के सयुंक्त निदेशक ने ग्रामीणों को योजना के सही रख-रखाव की जानकारी दी. इस दौरान कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सभी जिला समन्वयक, संबंधित प्रखंड समन्वयक आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-300-non-teaching-employees-of-kolhan-university-will-get-the-benefit-of-7th-pay-scale/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के 300 शिक्षकेतर कर्मचारियों को मिलेगा सातवें वेतनमान का लाभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही