Search

 
 
 

चांडिल : आकर्षण का केंद्र बनी तालाब के अंदर स्थापित प्रतिमा

 
Chandil (Dilip Kumar) : बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा के अवसर पर लेंगडीह में तालाब के अंदर स्थापित प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. चारों ओर पानी से घिरे प्रतिमा के आसपास आकर्षक साज-सज्जा भी किया गया है. एसबीसी लेंगडीह की ओर से प्रतिवर्ष नए-नए तरीके से पूजा का आयोजन किया जाता है. इसके अलावा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बने आकर्षक पूजा पंडाल लोगों के कौतूहल का विषय बना हुआ है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-goddess-saraswati-is-being-worshiped-in-harudih-for-113-years/">चांडिल

: हारूडीह में 113 वर्षों से हो रही मां सरस्वती की पूजा
गुफानुमा पूजा पंडाल, इको फेंडली पूजा पंडाल, युवाओं के द्वारा अपने हाथों से घर व आसपास के सामग्रियों से निर्मित पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. आने वाले तीन दिनों तक अनुमंडल क्षेत्र में सरस्वती पूजा की धूम मची रहेगी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-elephant-attacks-qrt-while-driving-away-elephants-one-dead/">बहरागोड़ा

: हाथी भगा रहे क्यूआरटी पर हाथी का हमला, एक की मौत

चौका में कई कार्यक्रम आयोजित

सार्वजनिक श्रीश्री सरस्वती पूजा कमेटी चौका, मौसम ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित पूजा अनुष्ठान के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. गुरुवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं के बीच खिंचड़ी भोग का वितरण किया जा रहा था. वहीं दोपहर में बच्चों के लिए खेलकूद व डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद मुर्गा लड़ाई और शाम को झोलीबुड राजधानी नाईट स्टार धमाका का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही