Search

 
 
 

चांडिल : त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के अफवाह से रहें दूर

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना परिसर में सोमवार को सरहुल, रामनवमी व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नीमडीह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के अफवाह से दूर रहें. उन्होंने कहा कि नीमडीह थाना क्षेत्र में त्योहार शांति और सद्भावना के प्रतीक के रूप में जाना जाता है और आगे भी जनप्रतिनिधि और जनता के सहयोग से इसे बरकरार रखना है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार आयोजन के लिए जनता को जो भी सहयोग की आवश्यकता है पुलिस-प्रशासन उसे पूरा करने के लिए तैयार है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-preparations-begin-for-ram-navami-the-whole-city-is-covered-with-saffron-flags/">मनोहरपुर

: रामनवमी को लेकर तैयारी शुरू, भगवा झंडे से पटा पुरा शहर

सद्भावना की मिसाल पेश करेगी जनता

झामुमो नेता सह कुकड़ू प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो ने कहा कि नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के निवासी सभी पर्व-त्योहारों में आपसी सद्भावना और भाईचारे का मिसाल प्रस्तुत करते हैं. इस बार भी इसे जारी रखा जाएगा. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, नीमडीह के प्रखंड प्रमुख फुलमनी माझी, अंचल अधिकारी संजय पांडे, उप प्रमुख शेफाली महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केसी मुंडा, पूर्व जिप सदस्य अनिता पारित, आदरडीह के मुखिया सुभाष सिंह, हेबेन के मुखिया सुलोचना देवी, चिंगड़ा पांडकीडीह की मुखिया दमयंती सिंह, बाड़ेदा के मुखिया वरुण सिंह, रघुनाथपुर के ग्राम प्रधान वैद्यनाथ महतो, श्यामल पांडे, रकीब सांई, कर्ण सिंह, दुर्गा प्रसाद मंडल समेत बड़ी संख्या में लोग उपिस्थत थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही