Search

 
 
 

चांडिल : छापामारी के दौरान चुलाई और अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गया जेल

 
Chandil (Dilip Kumar) : आसन्न लोकसभा चुनाव के आलोक में सरायकेला-खरसावां जिला के उत्पाद अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश के तहत चांडिल थाना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया गया. शनिवार की शाम को गुप्त सूचना के आधार पर चांडिल थाना अंतर्गत दलमा पहाड़ किनारे फदलोगोड़ा, असंनबनी, बिरीगोडा, नारगाडीह, घोड़ानेगी समेत विभिन्न स्थानों में स्थित होटल और चुलाई अड्डों पर छापामारी की गई. अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से की गई छापेमारी के दौरान 2000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया. मौके पर 80 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें : नक्सली">https://lagatar.in/fund-allocated-for-the-education-of-sp-amarjeets-son-martyred-in-naxalite-violence/">नक्सली

हिंसा में शहीद SP अमरजीत के बेटे की पढ़ाई के लिए राशि आवंटित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chandil-River-View-Hotel.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> छापामारी के दौरान चांडिल थाना अंतर्गत नारगाडीह स्थित सिंह होटल में छापामारी कर लगभग दस लीटर चुलाई शराब और 4.275 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया. छापामारी दल ने अवैध शराब बरामद करने के साथ होटल संचालक उमेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक बिमला लकड़ा ने बताया कि संबंधित चुलाई अड्डा संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही