Search

 
 
 

चांडिल: हर साल ज्ञापन सौंपने की नौटंकी कर विस्थापितों को ठगना बंद करें विधायक- आजसू पार्टी

 
Chandil (Dilip Kumar):  बरसात का मौसम आते ही ईचागढ़ विधायक सविता महतो ज्ञापन सौंपकर डैम का जलस्तर कम रखने की गुहार लगाने की नौटंकी करती हैं. समस्याओं का स्थायी समाधान करने के बजाय ज्ञापन सौंपकर विस्थापितों के आंखों में धूल झोंकने की उनकी नौटकी अब विस्थापितों को मालूम हो गया है. अपनी सरकार में समस्याओं को दूर कर विस्थापितों को उनका हक व अधिकार दिलाने के बजाय विधायक ज्ञापन सौंपने का काम कर रही हैं. उक्त बातें सरायकेला-खरसावां जिला आजसू पार्टी के प्रवक्ता जगदीश चंद्र महतो ने कहीं. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/amendment-in-jharkhand-municipal-election-and-election-petition-rules-2012/">झारखंड

नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली 2012 में संशोधन

पिछले साल भी ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ाया गया था: जगदीश  

आज यहां प्रेस बयान जारी कर जगदीश चंद्र महतो ने कहा है कि चांडिल डैम के विस्थापितों को आजतक उनका हक व अधिकार नहीं मिला है. डैम निर्माण शुरू होने से लेकर अब तक विस्थापित दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हैं. विस्थापितों के मुद्दे पर बीते साल भी विधायक द्वारा मुख्यमंत्री, विभागीय सचिव और विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन उसका परिणाम विस्थापित देख चुके हैं. विधायक द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ाया गया था और सैकड़ों विस्थापितों के घरों को डुबाया गया था. हेमंत सरकार की इस करतूत को विस्थापित कभी नहीं भूल पाएंगे.

नौकरी, पुनर्वास की सुविधा की मांग विधायक क्यों नहीं करतीं: आजसू पार्टी प्रवक्‍ता

उन्होंने कहा कि विधायक सविता महतो के ज्ञापन सौंपे जाने के बाद भी जब पिछले साल डैम में 180 मीटर से अधिक जल भंडारण किया गया था तो इस साल पुनः ज्ञापन सौंपने की ड्रामेबाजी करने का कोई औचित्य नहीं है. उन्होंने कहा जिन विस्थापितों ने अपने पुरखों की कीमती जमीन डैम निर्माण के लिए दी है, उन्हें आजतक नौकरी नहीं मिली, पुनर्वास की सुविधा नहीं मिली है. इस दिशा में विधायक सविता महतो क्यों नहीं मांग करती हैं? आखिर विधायक को जनता को बताना चाहिए कि वह विस्थापितों के नौकरी के पक्ष में हैं या नहीं. आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता ने विधायक सविता महतो से अनुरोध किया है कि वे विस्थापितों को ठगना बंद करें और उनके हित में निर्णायक लड़ाई लड़े. इसे भी पढ़ें: सरायकेला">https://lagatar.in/saraikela-blood-donation-camp-organized-at-ks-college-108-units-of-blood-collected/">सरायकेला

: केएस कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन, 108 यूनिट रक्त किये गये संग्रह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही