Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : जल्द शुरू होगा बंद पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

Chandil (Dilip Kumar)आद्रा रेलवे मंडल का रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) के सदस्य दिवाकर सिंह ने कहा कि चांडिल में यात्रियों को रेलवे से मिलने वाली सुविधाएं बढ़ेंगी. इसके साथ ही एक-एक कर चांडिल रेलवे स्टेशन पर बंद पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी होगा. इसकी शुरूआत 18615/18616 हटिया-हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस ट्रेन से हो चुकी है. डीआरयूसीसी सदस्य ने कहा कि सांसद के माध्यम से रेल मंत्री से यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की गई है. रेल मंत्री ने आश्वस्त किया है कि रेल यात्रियों को पूर्व से मिल रही सुविधाएं बहाल की जाएंगी. इसके साथ सुविधाएं बढ़ेंगी. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-2023-self-reliant-india-jan-dhan-gst-corruption-in-president-murmus-address-surgical-strike-discussion-on-terrorism/">बजट

सत्र 2023  : राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण में आत्मनिर्भर भारत, जनधन, GST, भ्रष्टाचार, सर्जिकल स्ट्राइक, आर्टिकल 370, आतंकवाद पर चर्चा

ट्रेनों के ठहराव का प्रयास करूंगा

दिवाकर सिंह ने कहा कि चांडिल रेलवे स्टेशन पर कोरोना से पूर्व रुकने वाली टाटा-छपरा एक्सप्रेस, रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस, आसनसोल-टाटानगर एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और दुर्ग-दानापुर एक्सप्रेस का ठहराव जल्द शुरू कराना उनकी प्राथमिकता है. इस संबंध में वे रेलवे के डीआरएम और महाप्रबंधक से भी आग्रह कर चुके हैं. इसके लिए मंडल में होने वाली बैठक में भी मांग करेंगे. चांडिल और नीमडीह रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं से संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए मंडल की होने वाली बैठक में आवाज बुलंद करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही