: साकी में तीन साल बाद फिर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू, ग्रामीणों में खुशी
इन समय पर रुकेंगी ट्रेन
[caption id="attachment_630015" align="aligncenter" width="600"]alt="" width="600" height="400" /> राजखरसावां स्टेशन.[/caption] गाड़ी संख्या 12021 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस आठ मई को सिनी स्टेशन 10:17 बजे पहुंचेगी और 10:19 बजे प्रस्थान करेगी. वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 12022 बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस उसी दिन 16:10 बजे सिनी स्टेशन पहुंचेगी और 16:12 बजे प्रस्थान करेगी. हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन प्रतिदिन होता है. इसके अलावा राजखरसावां स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस आठ मई को 17:13 बजे राजखरसावां स्टेशन पहुंचेगी और 17:15 बजे प्रस्थान करेगी. वहीं गाड़ी संख्या 18190 एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस सात मई को 03:13 बजे राजखरसावां स्टेशन पहुंचेगी और 03:15 बजे प्रस्थान करेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 18189 टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 11 मई को 05:54 बजे राजखरसावां स्टेशन पहुंचेगी और 05:56 बजे प्रस्थान करेगी. बता दें कि एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस मंगलवार व शुक्रवार को और टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस रविवार व गुरुवार को राजखरसावां स्टेशन में रुकेंगी. यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलती है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment