Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : जल्द शुरू होगा अन्य ट्रेनों का भी ठहराव

Chandil (Dilip Kumar)चांडिल जंक्शन स्टेशन पर जल्द ही अन्य ट्रेनों का ठहराव शुरू होगा, जो कोरोना काल से बंद थीं. इसके साथ ही रेल मंत्री से मिलकर मुरी से टाटानगर के बीच नई पैसेंजर ट्रेन चलाने का आग्रह किया जाएगा. इससे स्थानीय लोगों, विशेषकर विद्यार्थी, मजदूर व किसानों को आवागमन की सुविधा मिलेगी. उक्त बातें रांची के सांसद संजय सेठ ने कहीं. चांडिल वासियों को टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन का सौगात देने पहुंचे सांसद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन में जल्द ही दो लिफ्ट लगाया जाएगा. ट्रेन ठहराव के पहले दिन सोमवार को उन्होंने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को चांडिल स्टेशन से रवाना किया. सांसद संजय सेठ ने कहा कि उनका प्रयास है कि चांडिल जंक्शन पर अधिक से अधिक ट्रेनों का ठहराव हो, जिससे यहां के लोगों को यात्रा करने में सहूलियत हो. उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग की ओर से छोटे-छोटे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण करवाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : PLFI">https://lagatar.in/plfi-sub-zonal-commander-arrested-with-ak-47/">PLFI

का सब जोनल कमांडर AK-47 के साथ गिरफ्तार

स्टेशन का होगा कायाकल्प

इस अवसर पर आद्रा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार ने कहा कि स्टेशनों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी चल रही हैं. इसके तहत चांडिल स्टेशन का भी कायाकल्प किया जाएगा. स्टेशन में रौशनी, एनाउंसमेंट, साफ-सफाई आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. स्टेशन को साफ रखने के लिए निविदा निकाली गई है. जल्द ही सफाई कर्मियों को तैनात कर दिया जाएगा. चांडिल स्टेशन पर प्रदूषण की समस्या फिलहाल नहीं है. प्रदूषण का आकलन करने के लिए प्रदूषण विभाग की ओर से मशीन लगाई गई है. स्टेशन परिसर में धूल ना उड़े इसके लिए स्प्रींकल लगाया गया है. उन्होंने कहा कि आने वाले छह माह के अंदर स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : तिहाड़">https://lagatar.in/big-news-from-tihar-jail-gangster-tillu-tajpuria-killed-by-stabbing-with-iron-rod/">तिहाड़

जेल से आयी बड़ी खबर, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की लोहे की रॉड घोंपकर हत्या

विधायक भी हुईं शामिल

टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव शुरू होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो भी शामिल हुईं. स्टेशन परिसर में ही प्लेटफार्म पर आयोजित ट्रेन के स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधायक ने भी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. इस अवसर पर रेलवे विभाग के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद थे. मौके पर डीआरयूसीसी मेंबर दिवाकर सिंह, सांसद प्रतिनिधि मदन सिंह सरदार, विशाल चौधरी, भाजपा के जिला महामंत्री सह पूर्व जिला परिषद सदस्य मधुसूदन गोराई, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिता पारित, भाजपा नेत्री सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सारथी महतो, बासुदेव सिंह सरदार, राजू दत्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही