Search

 
 
 

चांडिल : एनएच 33 सर्विस रोड पर नहीं जलती है स्ट्रीट लाइट, राहगीर परेशान

 
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को फोरलेन करने का काम लगभग पूरा हो गया है. वहीं सड़क के फोरलेन होने के बाद इस टोल रोड पर आवागमन करने वाले यात्रियों के साथ वाहन चालकों को कई प्रकार की सुविधाएं भी मिलेगी. सड़क पर टोल टेक्स की वसूली शुरू हो गई है, लेकिन यात्री सुविधाओं को अबतक शुरू नहीं किया गया है. सड़क पर जरूरत के कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है. लेकिन अधिकांश स्थानों में लाइट जलाई नहीं जाती है. वहीं कई जगह स्थानों पर लाइट जलाकर खानापूर्ति की जा रही है. ऐसे में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-female-worker-injured-in-pineal-blast/">कोडरमा

: महिला कामगार पाइनल ब्लास्ट में झुलस कर घायल

बंद रहती है सर्विस रोड की लाइट

राष्ट्रीय राजमार्ग 33 को फोरलेन करने के दौरान चौका में ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया है. ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड भी बना है. आवागमन में लोगों को सहुलियत हो इसके लिए लिए मेन रोड के अलावा सर्विस रोड में भी स्ट्रीट लाइट लगाई गई है. मेन रोड पर कुछ को छोड़कर लाइट तो जलते हैं, लेकिन सर्विस रोड की लाइट सफेद हाथी साबित हो रहा है. सर्विस रोड की लाइट नहीं जलने से स्थानीय लोगों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई बार लोगों से संबंधित लोगों से इसकी शिकायत भी किया, लेकिन समस्या का समाधान अबतक नहीं हो सका. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-student-of-kasturba-gandhi-residential-school-tonto-died-in-the-school-itself/">चाईबासा

: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय टोंटो की छात्रा की स्कूल में ही मौत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही