Search

 
 
 

चांडिल : विस्थापितों के जल सत्याग्रह को लेकर डैम के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 
Chandil (Dilip Kumar) : अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के बैनर तले सोमवार को घोषित जल सत्याग्रह को लेकर चांडिल डैम के आसपास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. जगह-जगह दंडाधिकारियों के साथ पुलिस जवान तैनात किया गया है. इस दौरान पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. चांडिल डैम जाने वाले दोनों छोर की सड़क पर पुलिस के जवान तैनात हैं. वही डैम के नौका विहार स्थल पर भी दंडाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में महिला पुलिस व पुरुष पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. डैम के अंदर किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-life-saved-by-donating-blood-appeal-to-people-to-donate-blood/">लातेहार

: रक्तदान कर बचायी जान, लोगों से भी ब्लड डोनेट की अपील

आंदोलन नहीं करने देना संवैधानिक अधिकार का हनन

इस दौरान अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण रूप से आंदोलन नहीं करने देना संवैधानिक अधिकारों का हनन है. उन्होंने कहा कि अपने जायज मांगों के समर्थन में मंच के बैनर तले स्थापित आंदोलन कर रहे हैं. चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में सोमवार को चांडिल डैम में जल सत्याग्रह करने का कार्यक्रम था. जिसे पुलिस प्रशासन के द्वारा रोका जा रहा है. उन्होंने कहा जल सत्याग्रह कोई असंवैधानिक आंदोलन नहीं है. इसलिए पुलिस प्रशासन विस्थापितों के आंदोलन में सहयोग करें और उन्हें अपना आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से करने की इजाजत दें. जमीन जायदाद लेने के 40 वर्षों के बाद तक विस्थापितों को मुआवजा और संपूर्ण पुनर्वास की सुविधा नहीं मिलना अपने आप में अपराध है. सरकार और प्रशासन उसपर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है. इसे भी पढ़ें :छवि">https://lagatar.in/hearing-on-chhavi-ranjans-bail-in-high-court-the-court-asked-ed-to-complete-investigation-soon/">छवि

रंजन की बेल पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, कोर्ट ने ED से कहा – जल्द जांच पूरी करें
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही