Search

चांडिल: स्ट्रांग रूम एवं रिसीविंग सेंटर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Chandil: पंचायत चुनाव 2022 के प्रथम चरण में सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में 14 मई को होने वाले मतदान एवं 17 मई की मतगणना हेतु पोलटेक्निक कॉलेज चांडिल में बनाए गए रिसीविंग सेंटर, स्ट्रांग रूम में की गई तैयारियों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने जायजा लिया. उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त, आईटीडीए निदेशक संदीप कुमार दौराइबुरु, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहरा एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे. उपायुक्‍त ने बताया कि 17 मई तक पानी एवं शौचालय की व्यवस्था की जाएगी तथा स्ट्रांग रूम तक पहुंचने के लिये विशेष व्यवस्था चांडिल पॉलिटेक्निक परिसर के अंदर की जाएगी. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-mango-police-arrested-three-with-50-pudding-brown-sugar-sent-to-jail/">जमशेदपुर:

मानगो पुलिस ने 50 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन को दबोचा, भेजा जेल

मतदानकर्मी 13 मई को काशी साहू कॉलेज सुबह 6 बजे तक पहुंच जाएं

उन्होंने कहा कि पहले चरण के लिये प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके मतदानकर्मी 13 मई को काशी साहू कॉलेज सुबह 6 बजे तक पहुंच जाएं ताकि वे समय पर टीम के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में अपने क्लस्टर या बूथ तक पहुंच जाएं. उपायुक्त ने बारी-बारी से प्रखंडवार बनाए जा रहे रिसीविंग सेंटर, वज्र गृह का जायजा ले सभी प्रखंडों हेतु बनाए गए विभिन्न भवनों के लिये आने जाने एवं उक्त स्थल पर पानी एवं शौचालय की उत्तम व्यवस्था तथा सभी प्रखंडों हेतु बनाए गए गेट पर लाइट्स की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-weather-asani-weakened-rain-started-from-late-night-of-may-10-and-would-be-intermittent-till-may-13/">जमशेदपुर

मौसम: कमजोर पड़ा ‘असानी’, 10 मई की देर रात से शुरू बारिश रूक-रूककर 13 मई तक होगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//