Search

 
 
 

चांडिल : खाटु धाम के लिए पैदल निकले श्याम भक्तों का जोरदार स्वागत

 
Chandil (Dilip Kumar) : भक्ति दिखावे से नहीं होती. भक्ति के लिए तो अपने मन में आराध्यदेव के प्रति समर्पण होना चाहिए. प्रभु के प्रति समर्पित दो श्याम भक्त जमशेदपुर से अपने आराध्यदेव के दर्शन-पूजन के लिए खाटु धाम तक पैदल ही प्रभु के निशान लिए निकले है. रविवार को पैदल निशान यात्रा कर खाटु धाम जाने के लिए निकले दो श्याम प्रेमी राहुल शर्मा व साहिल सिंह का चांडिल में जोरदार स्वागत किया गया. श्री श्याम कला भवन चांडिल के अध्यक्ष संजय चौधरी की अगुवाई मे चांडिल गोलचक्कर में गाजे-बाजे के साथ दोनों श्याम भक्तों का स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-welcome-to-gold-medalist-anil-lohar-in-national-archery/">आदित्यपुर

: नेशनल तीरंदाजी में स्वर्ण पदक विजेता अनिल लोहार का स्वागत

पैदल चलकर दिया साथ

एकादशी के अवसर पर पहुंचे निशान यात्रियों के साथ श्याम मंदिर परिसर में बाबा श्याम को रिझाते हुए संकीर्तन किया गया. दोनों पैदल निशान यात्रियों का मंदिर समिति की ओर से माला व अंगवस्त्र पहनाकर और प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. बाबा श्याम के रथ के आगे गाजे-बाजे के साथ कला भवन के सभी सदस्य झूमते नाचते हाथों में निशान लेकर पूरे चांडिल बाजार का भ्रमण किया. चांडिल के श्याम भक्त पैदल निशान यात्रियों के साथ अपने अगले पड़ाव रड़गाव जाने के रास्ते गांगुड़ीह तक पहुंचाया. मौके पर श्री श्याम कला भवन के सह संयोजक दुर्गा चौधरी, राजीव साव, परमानंद पसारी, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गणेश वर्मा, श्रवण जालान, पिंटू वर्मा, जॉनी बगडिया, चंदन रूंगटा, नीलकमल जालान, अश्विनी शर्मा, मनोज वर्मा, भोलानाथ जालान, रवि शर्मा, अरुप दा, अरुण रूंगटा, रोशन शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही