Search

 
 
 

चांडिल : विद्यालय में मधुमक्खी के छत्ते से भयभीत है विद्यार्थी

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के बुरुहातु गांव स्थित मध्य विद्यालय भवन में बड़ी प्रजाति के मधुमक्खी का छत्ता विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भयभीत कर रहा है. दो मंजिले भवन के ऊपरी मंजील के बरामदे में तीन दिनों के अंदर मधुमक्खियों ने बड़ा छत्ता बनाया है. बड़ी प्रजाति के मधुमक्खी होने के कारण लोग उसे हटाने में डर रहे हैं. बावजूद इसके विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थियों ने छत्ता को हटाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो पाए. विद्यालय के सभी बच्चे और शिक्षक भयभीत हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-husband-killed-wife-injured-in-ied-blast-at-echahatu-in-goilkera/">किरीबुरु

: गोईलकेरा के ईचाहातु में आइईडी विस्फोट में पति की मौत, पत्नी घायल

वन विभाग से लगाई गुहार

[caption id="attachment_568456" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/chandil-madhumakhi-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> मध्य विद्यालय बुरुहातु का भवन.[/caption] मध्य विद्यालय बुरूहातु, ईचागढ़ के प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र नाथ साव ने इस संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर विद्यालय भवन से मधुमक्खी का छत्ता को हटाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है. पत्र में उन्होंने बताया कि विद्यालय के बरामदे के सिलिंग पर एक बड़ा मधुमक्खी का छत्ता (बड़ी प्रजाति ) है. उसे भगाने के लिए जो प्रयास किया गया, सब असफल रहा. वन विभाग की ओर से छत्ता को हटाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए. मधुमक्खी के छत्ते के कारण विद्यार्थी हमेशा डरे-सहमे रहते हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-munda-ratan-lal-angaria-of-bundu-village-passed-away/">किरीबुरू

: बुंडू गांव के मुंडा रतन लाल अंगारिया का निधन
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही