Search

 
 
 

चांडिल : विद्यार्थियों ने सीखे परंपरिक लोक कलाओं के गुर

 
Chandil (Dilip Kumar) : संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से कलामंदिर जमशेदपुर के द्वारा झारखंड के पारंपरिक लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से देखो अपना गांव कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोडो में मानभूम छऊ नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को छऊ नृत्य की बारीकियों की जानकारी दी गई. अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार सह नटराज कला केंद्र के सचिव प्रभात कुमार महतो एवं साथी के द्वारा छऊ नृत्य के विभिन्न तकनीक जैसी चाल, झांप, उल्फा आदि के बारे में जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jugsalai-residents-meet-regional-railway-manager-and-station-director-on-completion-of-rob-construction/">जमशेदपुर

: जुगसलाई वासी आरओबी का निर्माण पूरा होने पर क्षेत्रीय रेल प्रबंधक एवं स्टेशन निदेशक से मिले

पाईका नृत्य के बारिकी से रू-ब-रू हुए विद्यार्थी

वहीं दूसरी ओर ईचागढ़ प्रखंड के शहीद अजित-धनंजय महतो विद्या निकेतन चोगा में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मानभूम सांस्कृतिक समिति के द्वारा पाइका नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढकर भाग लिया. मौके पर अंतर्राष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार प्रभात कुमार महतो, प्रधानाध्यपक क्षेत्रपति महतो, त्रिलोचन महतो, गौरी प्रसाद वर्मा, वकील कुमार, सुजित दत्त, गोपेश कुमार महतो, चंदन महतो, बाबी महतो, नीलमणी महतो, भवानी कुमारी, निशीकांत महतो, मृत्युंजय महतो सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही