Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला का किया भ्रमण

Chandil (Dilip Kumar) : सीएसआइआर जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के 40 भैया-बहनों ने राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला यानि एनएलएम जमशेदपुर का भ्रमण किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला के पुस्तकालय का भी भ्रमण किया, जहां रखे पुराने से पुराने उपयोगी पुस्तकों को देखकर बच्चे काफी प्रभावित हुए. बताया गया कि पुस्तकालय में रखे पुस्तकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से पढ़ी जा सकती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/nml-2.jpeg"

alt="" width="600" height="399" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/nml-1.jpeg"

alt="" width="600" height="399" /> इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-kidnapping-of-minor-girl-from-kadma/">जमशेदपुर:

कदमा से नाबालिग लड़की का अपहरण

1948 में शुरू हुआ था एनएलएम, पहुंचे थे देश के प्रथम प्रधानमंत्री

शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे विद्यार्थियों को मुख्य वैज्ञानिक डॉ. मीता तरफदार ने कई सारी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला जमशेदपुर में 1948 में शुरू हुआ है. इसे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने विज्ञान के क्षेत्र में विकास के लिए शुरू किया था. डॉ. मीता तरफदार ने बच्चों को राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला की इतिहास, प्रयोगशाला में चलाए जा रहे कार्यक्रमों और देश के विकास में राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला के योगदान के बारे में बताया. मौके पर बच्चों ने भी अपनी जिज्ञासा पूरी की. विद्यार्थियों ने जानना चाहा कि राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला में क्या और कैसे रिसर्च किया जाता है. वास्तव में राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला में होता क्या है. मुख्य वैज्ञानिक डॉ. मीता तरफदार ने बच्चों को एक-एक कर सभी के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-university-made-a-record-maximum-number-of-students-applied-in-ug-one-across-the-state/">चाईबासा

: कोल्हान विवि ने बनाया रिकॉर्ड, राज्य भर में सबसे ज्यादा विद्यार्थियों ने यूजी वन में किया आवेदन

सीएसआईआर के तहत चल रहे 48 संस्थान

वैज्ञानिक डॉ. अनिकेत दत्ता ने भी बच्चों को राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि देश में सीएसआईआर के अंतर्गत कुल 48 संस्थानें चल रही हैं, जहां विज्ञान के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं. जमशेदपुर के अलावा धनबाद में सीएसआईआर के तहत सीएमआईआर का संचालन किया जा रहा है. वहीं, जूनियर वैज्ञानिक दीपक कुमार ने बच्चों को राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला का पूरा भ्रमण कराया. उन्होंने अलग-अलग डिपार्टमेंट में चल रहे रिसर्च से बच्चों को अवगत कराया. इसके अलावा राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला में स्थित तरह-तरह के प्रयोगशाला के बारे में जानकारी दी. विद्यार्थियों के दल के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य कुणाल कुमार, पृथु सिन्हा, शंकर कुमार व विष्णु सिंह भी शामिल थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-handbag-snatched-from-woman-in-sidgora/">जमशेदपुर:

सिदगोड़ा में महिला से हैंडबैग की छिनतई
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही