Search

 
 
 

चांडिल : संताली ओलचिकी परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

 
Chandil (Dilip Kumar) : संताली भाषा ओलचिकी लिपि में सत्र 2021-22 की प्राईमारी, मीडिल व मैट्रीक स्तर की परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को रविवार को प्रमाण पत्र दिया गया. जाहेर आयो ओल इतुन आसड़ा धातकीडीह की ओर आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह में समाज के माझी बाबा, प्राणिक बाबा, गडेत, नायके और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए. समारोह में करीब दो सौ बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया. सभी विद्यार्थी चांडिल अनुमंडल के विभिन्न आसड़ा में संताली ओलचिकी भाषा की पढ़ाई कर रहे हैं. प्रमाण पत्र वितरण समारोह में जाहेर आयो ओल इतुन आसड़ा धातकीडीह, घोड़ानेगी आसड़ा, हामसादा आसड़ा, खुनडीह आसड़ा, ड़गंरीडीह आसड़ा, पारकीडीह आसड़ा, गौरांगकोचा, रांगाडीह आसडा आदि के विद्यार्थी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-birth-anniversary-of-pandit-gopabandhu-das-celebrated-at-utkalmani-vidya-mandir/">चक्रधरपुर

: उत्कलमणि विद्या मंदिर में पंडित गोपबंधु दास की मनाई गई जयंती

ओलचिकी में पढ़ाई शुरू करने की मांग

प्रमाण पत्र वितरण समारोह में सरकार से सभी सरकारी विद्यालयों में संताली ओलचिकी भाषा में पढ़ाई शुरू करवाने की मांग की गई. मौके पर सुकराम हेम्ब्रम ने राज्य सरकार से संताली शिक्षकों की बहाली करने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करने की सुविधा मिलनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने संताली भाषा को राजभाषा का दर्जा देने की मांग रखी. कार्यक्रम में गुरुचरण किस्कू, श्यामल मार्डी, नेपाल चंद्र बेसरा, सुजन किस्कू, विभूति मार्डी, लखन मुर्मू, रतन मार्डी, दिनेश सोरेन, नरेंद्र माझी समेत बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-natiya-kalam-contest-between-the-children-of-madrasa/">चांडिल

: मदरसा के बच्चों के बीच कराया नातिया-कलाम का मुकाबला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही