Search

 
 
 

चांडिल : घने कोहरे की आगोश में अनुमंडल, बढ़ी परेशानी

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के साथ आसपास के गांवों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा. वैसे गुरुवार की रात से ही समूचा क्षेत्र कोहरे से लिपटा रहा. कंपकंपाती ठंड और ओस की बूंदों से जनजीवन प्रभावित रहा. वहीं ठिठुरन से बचाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया. घने कोहरे से सबसे अधिक परेशानी सुबह काम पर निकलने और स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों को हुई. घने कोहरे के कारण लोग घर से निकलने से कतरा रहे हैं. भोर से सुबह करीब नौ बजे तक क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा. इसके बाद धीरे-धीरे वातावरण साफ होने लगा. इसे भी पढ़ें : यूजीसी">https://lagatar.in/28-universities-will-be-included-in-the-defaulter-list-of-ugc/">यूजीसी

के डिफॉल्टर सूची में शामिल होंगे 28 विश्वविद्यालय

वाहनों की रफ्तार हुई कम

घने कोहरे के चलते दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार मानो थम सा गया था. इस दौरान टाटा-रांची राष्ट्रीय राजर्मा 33 पर कम संख्या में वाहन नजर आए. कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को हैड लाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाने पड़े. वहीं दूसरी ओर मौसम के इस रूख के कारण किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें नजर आने लगी. किसानों को रबी की फसलों पर पाला मारने का डर सताने लगा है. आगे भी अगर ऐसा ही घना कोहरा छाया रहा तो आलू की फसल को भी नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही