Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इसके बनने से ना केवल चांडिल अनुमंडल बल्कि आस-पास के क्षेत्र के मरीजों को भी समुचित इलाज की सुविधा मिलेगी. सरकार के स्तर से चांडिल के गांगुडीह में वर्षों से अधूरे पड़े अस्पताल भवन को पुनर्विकसित करने की कवायद शुरू करने से लोगों में आशा जगी है कि उन्हें अब बहुत जल्द स्वास्थ्य की समुचित सुविधा मिलेगी. स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कमजोरी रही है कि इतने लंबे अरसे तक अस्पताल भवन अधूरा ही रहा. अनुमंडलीय अस्पताल भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास तत्कालीन विधायक सुधीर महतो (अब दिवंगत) ने वर्ष 2008 में किया था. काम शुरू हुआ और पूरा होने से पहले ही अधर में लटक गया. अस्पताल निर्माण का काम वर्ष 2012 में पूरा करना था. इसके बाद तत्कालीन विधायक साधु चरण महतो (अब दिवंगत) ने अस्पताल भवन को पूरा करवाने के जुगत में लग गए. उनके कार्यकाल वर्ष 2017 में भी भवन का निर्माण पूरा करने के लिए राशि आवंटित हुआ था. लेकिन भवन अधूरा ही रह गया. [caption id="attachment_581208" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Chandil-Anumandal-Aspatal.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> अधूरा अनुमडलीय अस्पताल भवन.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vbda-jharkhand-team-reached-bihar-to-speed-up-blood-donation-movement/">जमशेदपुर
: रक्तदान आंदोलन को गति देने के लिए वीबीडीए झारखंड की टीम पहुंची बिहार
नीति पर मुख्यमंत्री देंगे सदन में जवाब, बोले भाजपा विधायक- कल से नहीं पहनेंगे टी-शर्ट
: एस टाइप कॉलोनी की दो वर्ष पुरानी पानी की समस्या हुई दूर, लोगों में हर्ष
alt="" width="600" height="400" /> अधूरा अनुमडलीय अस्पताल भवन.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vbda-jharkhand-team-reached-bihar-to-speed-up-blood-donation-movement/">जमशेदपुर
: रक्तदान आंदोलन को गति देने के लिए वीबीडीए झारखंड की टीम पहुंची बिहार
अस्पताल के साथ बनेगा आवासीय भवन
गांगुडीह में चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल भवन के साथ आवासीय भवन भी बनेगा. सरकार की ओर से स्वीकृत 17 करोड़ 51 लाख 56 हजार 700 की स्वीकृत राशि में क्या काम होगा इसकी भी विस्तृत जानकारी दी गई है. इस राशि से अस्पताल भवन के अलावा चतुर्थ वर्गीय कर्मी, नर्स व पारा मेडिकल स्टाफ और चिकित्सकों के लिए आवासीय भवन का निर्माण कराया जाना है. अस्पताल ब्लॉक के अलावा अग्निशमन, बिजली, मेडिकल गैस पाइपलाइन, मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, पर्दा, फर्नीचर, एएचवीएसी काम और सौंदर्यीकरण का काम किया जाना है. यानी स्वीकृत राशि से अस्पताल भवन और आवासीय भवन का हर काम करना है. यहां तक की फर्नीचर के साथ पर्दा भी लगाना है. ऐसे में अस्पताल भवन बनने के बाद इसे शुरू करवाना मुश्किल काम नहीं होगा. सभी संसाधन उपलब्ध होने पर मरीजों को बेहतर सुविधा भी तत्काल मिलने लगेगा. इसे भी पढ़ें : नियोजन">https://lagatar.in/chief-minister-will-answer-in-the-house-on-the-planning-policy-said-bjp-will-not-wear-t-shirt-from-tomorrow/">नियोजननीति पर मुख्यमंत्री देंगे सदन में जवाब, बोले भाजपा विधायक- कल से नहीं पहनेंगे टी-शर्ट
पति को किया वादा निभाने की कोशिश
ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने चुनावी वादे को पूरा कर अपने दिवंगत पति सुधीर महतो के सपने को पूरा करने का प्रयास कर रही है. विधानसभा पटल के अलावा कई मंचों पर उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल भवन को पूरा कर इसे शुरू करने की आवाज उठाई. अब उनका प्रयास रंग लाया और सरकार की ओर से अधूरे भवन को पूरा कर अस्पताल को शुरू करने की दिशा में कवायद शुरू कर दी गई. ऐसे में बेहतर व बुनियादी चिकित्सा सुविधा के लिए तरस रही चांडिल अनुमंडल क्षेत्र की जनता के बीच आशा जगी है. सौ बेड का अस्पताल भवन के अधूरा रहने के कारण चांडिल की जनता को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर, रांची या पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जाना पड़ता है. समय पर बेहतर इलाज नहीं मिलने के कारण और आर्थिक तंगी के कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. निर्माण कार्य बंद रहने के कारण सौ बेड की क्षमता वाला विशाल अस्पताल भवन अब धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-two-years-old-water-problem-of-s-type-colony-has-been-removed-people-are-happy/">आदित्यपुर: एस टाइप कॉलोनी की दो वर्ष पुरानी पानी की समस्या हुई दूर, लोगों में हर्ष