Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कोहरे के आगोश में अनुमंडल क्षेत्र, बढ़ी ठिठुरन

Chandil (Dilip Kumar) : क्षेत्र में कोहरे का कहर फिर बढ़ने लगा है. शुक्रवार की सुबह भी चांडिल अनुमंडल क्षेत्र को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया. घने कोहरे से क्षेत्र में ठिठुरन बढ़ गई और आसमान से हल्की ओंस की बूंदें टपकती महसूस हो रही थी. सुबह कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया. इसके बाद कोहरे का असर धीरे-धीरे कम होने लगा. शीतलहर के कारण सूरज की गर्मी बेअसर साबित हो रही है. मकर संक्रांति के बाद बढ़ रही सर्दी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. लोगों को सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. शीतलहर के कारण सबसे अधिक परेशानी सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-local-people-upset-due-to-illegal-storage-of-sand-will-complain-to-dc-sp-and-dfo-2/">आदित्यपुर

: बालू के अवैध भंडारण से स्थानीय लोग परेशान, डीसी,एसपी व डीएफओ से करेंगे शिकायत

कोहरे के चलते थमी वाहनों की गति

शुक्रवार को सुबह से घना कोहरा छा जाने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. क्षेत्र में घना कोहरा छाने से टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 व चांडिल-धनबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 32 के अलावा अन्य सड़कों पर वाहन चालकों को हैड लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है. वाहनों की गति भी कोहरे के चलते थमी दिखी. मौसम के इस बेरूखी से किसान भी चिंतित है. वहीं मौसम विभाग ने शनिवार से ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. 22 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टर्बेस सक्रिय होने का अनुमान है. जिसके कारण एक सप्ताह तक लोगों को ठंड का अहसास होगा. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-mining-a-defeated-gen-a-in-inter-departmental-badminton-competition/">किरीबुरू

: अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में माइनिंग-ए ने जेनरल ए को किया पराजित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही