Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अनुमंडल को 44 मेगावाट बिजली की जरूरत, मिल रही है मात्र 30, कैसे होगी अबाध आपूर्ति

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसवां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता खासे परेशान हैं. चांडिल को मानीकुई और उलीडीह, तमाड़ ग्रीड से बिजली मिलती है. कभी-कभी खपत से कम बिजली मिलने और कभी-कभी खराबी के कारण लोगों को अबाध रूप से बिजली की आपूर्ति संभव नहीं हो पा रही है. चांडिल के सहायक विद्युत अभियंता अजय कुमार ने बताया कि चांडिल अनुमंडल को 44 मेगावाट बिजली की जरूरत होती है. लेकिन विभाग को अमूमन 28 से 30 मेगावाट बिजली मिलती है. कभी-कभी पीक आवर में चांडिल को 28 से 30 मेगावाट बिजली मिलती है. ऐसे समय में अलग-अलग स्थानों की बिजली काटकर आपूर्ति की जाती है. इसके कारण पीक आवर में कई स्थानों में बिजली नहीं रहती है. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-a-bridge-over-the-river-swarnarekha-in-tiruldih-inviting-accident/">चांडिल

: दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा तिरुलडीह में स्वर्णरेखा नदी पर बना पुल

अधिकतर स्थानों में बिजली के तार काफी पुराने

सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि बार-बार बिजली कटने की समस्या के अलग-अलग कारण है. अधिकतर स्थानों में बिजली के तार काफी पुराने हैं. तेज हवा चलने पर तार गिरने का खतरा रहता है. जल्द ही सरकार के एक स्कीम के तहत सभी पुराने ताराें को बदल कर केबुल लगाया जाएगा. अनुमंडल क्षेत्र के कई गांवों में पुराने तार को बदल कर केबुल तार लगाया गया है, बाकि बचे गांवों में भी जल्द ही केबुल लगाया जाएगा. इसे भी पढ़े : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-after-two-years-ind-fair-will-be-held-in-pargama-of-kukdu-block-president-swapan-chandra/">चांडिल

: दो साल बाद कुकड़ू प्रखंड के पारगामा में लगेगा इंद मेला- अध्यक्ष स्वपन चंद्र

तिरूलडीह में पावर सब स्टेशन का कराया जा रहा है निर्माण 

वहीं, चांडिल के सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चांडिल प्रखंड के बानसा, नीमडीह प्रखंड के लुपुंगडीह और कुकड़ू प्रखंड के तिरूलडीह में पावर सब स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है. बानसा में निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन का उद्घाटन बुधवार को सांसद व विधायक द्वारा किया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस साल के अंत तक बाकि दोनों पावर सब स्टेशनों का काम भी पूरा हो जाएगा. इसके बाद चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति दुरूस्त हो जाएगी. उन्होंने बताया कि नीमडीह प्रखंड के आदरडीह सब स्टेशन से फिलहाल कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र को बिजली आपूर्ति की जाती है. कहीं भी खराबी आने पर उसे खोज निकालने में समय लगता है. सहायक विद्युत अभियंता ने कहा कि सेक्शन के हिसाब से चांडिल में विभाग के पास मैन पावर पर्याप्त संख्या में है. लेकिन बड़ा क्षेत्र होने के कारण इतने मैन पावर से काम नहीं हो पा रहा है. इसे भी पढ़े : ">https://lagatar.in/chaibasa-hi-tech-central-library-being-built-in-kolhan-university/">

 चाईबासा : कोल्हान विवि में सेंट्रल लाइब्रेरी को बनाया जा रहा हाईटेक

बिजली की अनियमित आपूर्ति से त्राहिमाम कर रही उपभोक्ता

विदित हो कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता त्राहिमाम कर रही है. बिजली नहीं रहने से लोगों को इससे संबंधित कई प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ता है. क्षेत्र के लोग रोजमर्रा के कई कामों में जैसे-जैसे बिजली पर आश्रित हो रहे हैं, वैसे-वैसे क्षेत्र में बिजली की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है. बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले दो-तीन साल से बिजली की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है. हवा-पानी शुरू होने से पहले ही बिजली कट जाती है. इससे यहां के उपभोक्ता काफी परेशान हैं. वहीं, क्षेत्र में स्थापित कल-कारखानों को फुल लोड बिजली मिलती है. बिजली की अनियमित आपूर्ति का खामियाजा सबसे अधिक महिलाओं को उठाना पड़ रहा है. इससे भी अधिक बिजली की आंख मिचौली से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-testing-and-quality-key-to-success-of-business-rn-murthy/">जमशेदपुर

: टेस्टिंग व क्वालिटी व्यवसाय की सफलता की कुंजी- आरएन मूर्ति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही