Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल: घाटदुलमी मेला में बूगी-बूगी डांस देख रहे सुबोध सिंह सरदार की गोली मारकर हत्‍या

Advertisement
Advertisement
Chandil: चौका थाना क्षेत्र के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र घाटदुलमी गांव में आज शुक्रवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने सुबोध सिंह सरदार की गोली मारकर हत्‍या कर दी. घटना के बाद चौका थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि किन कारणों से सुबोध सिंह सरदार पर गोली चलाई गई, इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि सुबोध सिंह सरदार का पूर्व में अपराधिक रिकार्ड रहा है. इसे भी पढ़ें: चांडिल:">https://lagatar.in/chandil-bike-collided-with-power-pole-bike-rider-going-to-in-laws-house-dies/">चांडिल:

बिजली खंभे से टकराई बाइक, ससुराल जा रहे बाइक सवार की मौत

होली पर आयोजित किया गया था फुटबॉल मैच व डांस

[caption id="attachment_270500" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/18mjsr6-300x121.jpg"

alt="" width="300" height="121" /> इसी कार्यक्रम में सुबोध सिंह सरदार को मारी गई गोली.[/caption] [caption id="attachment_270501" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/18mjsr6a-300x142.jpg"

alt="" width="300" height="142" /> कार्यक्रम में मौजूद लोगों की भारी भीड़.[/caption] प्राप्‍त जानकारी के अनुसार घाटदुलमी गांव में होली के अवसर पर आयोजित मेला में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता और डांस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद बूगी-बूगी डांस कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान मेला में अज्ञात बदमाशों ने डांस देख रहे मातकामडीह गांव निवासी सुबोध सिंह सरदार को गोली मार दी. सुवोध सिंह सरदार कमेटी मंच के समीप बैठे थे. भारी भीड़ के बावजूद अपराधी भागने में सफल रहे. आनन-फानन में सुबोध सिंह सरदार को इलाज के लिये जमशेदपुर टीएमएच ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें: योगी">https://lagatar.in/yogi-will-take-oath-on-march-25-many-celebrities-including-modi-will-be-present-the-ceremony-will-be-special-in-many-ways/">योगी

25 मार्च को लेंगे शपथ, मोदी समेत कई हस्तियां रहेंगी मौजूद, कई मायनों में खास होगा समारोह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही