Search

 
 
 

चांडिल : सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, उपविजेता बना कुकड़ू

 
Chandil (Dilip Kumar) : खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड की ओर से सरायकेला जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में खेला गया. जहां सरायकेला जिला के इतिहास में पहली बार कुकड़ू प्रखंड की टीम अंडर 14 बालक वर्ग में उपविजेता बनी. अंडर 14 फुटबॉल टीम का नेतृत्व कुकडू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कूदा (कन्या) की टीम कर रही थी.
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-jmm-district-committee-meeting-held-in-forest-vishramnagar-emphasis-was-given-on-strengthening-the-organization/">चक्रधरपुर

: वन विश्रामागर में झामुमो जिला कमेटी की हुई बैठक, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर

बेहतर प्रदर्शन के लिए टीम का हुआ भव्य स्वागत

इधर उपविजेता बनकर टाटा-हटिया मेमू ट्रेन से वापस लौटने के क्रम में रविवार को तिरुलडीह रेलवे स्टेशन में स्थानीय तिरुलडीह पंचायत के मुखिया रामबालक सिंह मुंडा के नेतृत्व में अन्य जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों एवं पूरे टीम को गुलदस्ता देकर और लड्डू खिलाकर भव्य स्वागत किया गया. टीम के तिरुलडीह पहुंचने पर लोगों ने जीत पर खुशी मनाया. इस दौरान टीम के कप्तान ने कहा कि पहली बार जिला स्तरीय खेल में कुकड़ू प्रखंड की टीम उपविजेता बनी है. आने वाले दिनों में कड़ी मेहनत कर टीम इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेगी.

मौके पर ये उपस्थित

मौके पर टीम मैनेजर लक्ष्मण महतो, बलराम कुमार तांती, कोच दामोदर जामुदा, सहायक कोच प्रेमाशीष महतो, नरहरी सिंह मुंडा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, मनोज कुमार साव, रामलाल सिंह मुंडा, राजेश साव, शिक्षक महेंद्र नायक, ह्रदय रंजन महतो, खेलराम बेदिया, वरुण कुमार महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही