Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : नीमडीह प्रखंड में सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखंड के ब्लाॅक मैदान में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रत मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के लिए तीन वर्गों में खिलाड़ियों को बांटा गया था. इसके तहत सब जूनियर अंडर 14 में बालक, जूनियर अंडर 17 में बालक व बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता के बाद अंडर 17 बालिका वर्ग में एसएनबी हाई स्कूल चालियामा, अंडर 17 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाड़ेदा और अंडर 14 बालक वर्ग में नवप्राथमिक विद्यालय लोआबेड़ा, गोरडीह की टीम विजयी होकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई. अंडर 17 बालिक वर्ग में कुल पांच व बालिका वर्ग में दो टीम प्रतियोगिता में शामिल हुई. वहीं अंडर 14 में भी प्रखंड के दो स्कूलों के टीम शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-five-thousand-shopkeepers-do-not-have-trade-license-will-have-to-pay-a-fine-of-rs-5000/">जमशेदपुर

: पांच हजार दुकानदारों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं, देना होगा 5000 रुपए जुर्माना

इस अवसर पर ये हुए शामिल

इस अवसर पर जिला के उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी, रेफरी सुखदेव कर्मकार, खेल संयोजक दिगंबर सिंह सरदार, अरुण सिंह सरदार, फनीभुषण सिंह, सुरेंद्र सिंह समेत कई मुखिया, शिक्षक व खेलप्रेमी गणमान्य उपस्थित थे. जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 25 जुलाई को अर्जुन स्टेडियम खरसवां में होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही